फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather cold by rain

बारिश से सूबे के सबसे ठंडे पांच शहरों में आया आगरा

Tue, 20 Jul 2021 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Weather cold by rain
आगरा। अभी तक आगरा प्रदेश के सबसे गर्म शहरों की टॉप 3 सूची में शामिल था, लेकिन मानसून की मेहरबानी से सोमवार को यह प्रदेश के सबसे ठंडे 5 शहरों में शुमार हो गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान मुजफ्फर नगर का रहा, जबकि आगरा पांचवें नंबर पर रहा। दिन और रात के तापमान में महज दो डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रह गया, जबकि अभी तक यह अंतर 12 से 15 डिग्री सेल्सियस का था। सोमवार को दिन में पारा सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया।
विज्ञापन

रविवार से सोमवार शाम के बीच 24 घंटों में 10.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सोमवार को दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। सुबह 10 बजे से रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो शाम 5 बजे तक चलता रहा। कभी रुक-रुककर फुहारें तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। इससे तापमान में गिरावट आई। शाम को 5 बजे के बाद धूप निकली। दिन में आर्द्रता 97 फीसदी तक बनी रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में बादल और बारिश के आसार बने रहेंगे। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन

शहर अधिकतम न्यूनतम
मुजफ्फर नगर 26.2 23
मेरठ 26.4 23.6
बिजनौर 27 22.5
अलीगढ़ 27.2 23.6
आगरा 28.4 26.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed