{"_id":"628b0818254b85318031658d","slug":"weather-change-in-agra-thunderstorm-and-rain-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather news: ताजनगरी में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather news: ताजनगरी में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में हुई बारिश
Mon, 23 May 2022 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 23 May 2022 09:35 AM IST
सार
ताजनगरी आगरा में छाये बादलों के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई, तो गर्मी से लोगों को राहत मिल गई। आगरा के अलावा फिरोजाबाद और कासगंज में भी बारिश हुई।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी आगरा की सुबह की शुरूआत घने बादलों के साथ हुई। बादलों की ओट से सूर्य देव बाहर नहीं निकल पाये। सुबह करीब 8 बजे से लेकर 9 बजे तक चली ठंड़ी हवाओं ने गर्मी से राहत दी, तो वहीं इसके बाद हुई हल्की बूंदाबांदी ने मौसम और भी सुहाना कर दिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
आगरा में हल्की बूंदाबांदी से जहां गर्मी के तेवर ठंडे पड़ गए वहीं लोगों ने राहत की सांस ली है। आगरा में पिछले कई दिनों से गर्मी सितम ढहा रही थी। आगरा का तापमान लगातार 45 डिग्री से ऊपर बना हुआ था, जिससे लोगों का दोपहर को घर से निकलना भी दूभर हो गया था। आज मौसम ने ऐसी करवट ली कि सुबह से ही आसमान में बादल छाने लगे और अचानक हल्की बूंदाबांदी से शहर वासियों को गर्मी से राहत मिली। इसके साथ ही फिरोजाबाद और कासगंज में भी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
इससे पूर्व रविवार को न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। सुबह तेज धूप निकली मगर 11 बजे से बादलों की लुकाछिपी होने लगी। इससे उमस भरी गर्मी बढ़ी और लोग बेहाल हो गए। शाम पांच बजे से मौसम में कुछ और बदलाव नजर आया। हवा चलने से उमस में कुछ राहत रही। दोपहर में तेज धूप नहीं होने के कारण बाजारों में रविवार को रौनक रही। रविवार होने के कारण स्मारकों पर भी पर्यटक उमड़े।