{"_id":"68144458907589330d0a6eb2","slug":"weather-change-heavy-rain-with-strong-winds-in-agra-up-news-2025-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: यूपी के इन जिलों तेज हवाओं के साथ बारिश...भीषण गर्मी से मिली राहत, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: यूपी के इन जिलों तेज हवाओं के साथ बारिश...भीषण गर्मी से मिली राहत, देखें वीडियो
Fri, 02 May 2025 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 May 2025 09:34 AM IST
सार
यूपी के आगरा सहित एटा, कासगंज सहित कई जिलों में सुबह-सुबह तेज हवाओं के साथ बाऱिश ने भीषण गर्मी से राहत दी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान केंद्र अगले तीन दिन तेज धूल भरी हवाएं चलने की आशंका व्यक्त कर रहा है।
विज्ञापन
आगरा में बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गर्मी से जूझते शहर के अधिकतम तापमान में भले ही कमी आ गई हो लेकिन न्यूनतम तापमान में वृद्धि और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था, लेकिन शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक से करवट बदल ली। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश ने तरबतर कर दिया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान केंद्र अगले तीन दिन तेज धूल भरी हवाएं चलने की आशंका व्यक्त कर रहा है। इसके साथ ही हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के कारण गर्मी रात में भी लोगों को परेशान कर रही है। पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण फिलहाल तापमान पर नियंत्रण है। 43 डिग्री के पार पहुंच चुका पारा लुढ़क कर 38.7 डिग्री तक आ गया है, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है।
वहीं रात का तापमान 25.2 डिग्री होने के साथ सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण अगले तीन दिन तेज धूल भरी हवाएं चलने के साथ ही बौछारें पड़ने की संभावना है।
आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 38.7
न्यूनतम तापमान- 25.2
सूर्योदय-
सूर्यास्त-
एक्यूआई- 113
वहीं रात का तापमान 25.2 डिग्री होने के साथ सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण अगले तीन दिन तेज धूल भरी हवाएं चलने के साथ ही बौछारें पड़ने की संभावना है।
आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 38.7
न्यूनतम तापमान- 25.2
सूर्योदय-
सूर्यास्त-
एक्यूआई- 113