फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather Change Children Pneumonia Incresed Know Doctor Health Advice

सर्द मौसम ने बढ़ाई बच्चों की मुसीबत: बुखार-खांसी और निमोनिया से बच्चों की चल रही पसली, ऐसे करें स्वास्थ्य की देखभाल

Thu, 06 Jan 2022 11:33 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 06 Jan 2022 11:33 AM IST
सार

बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहे, इसलिए जन्म के तुरंत बाद बच्चे को मां का पहला गाढ़ा दूध जिसे कोलेस्ट्रम कहते हैं जरूर पिलाना चाहिए। 

विज्ञापन
Weather Change Children Pneumonia Incresed Know Doctor Health Advice
बच्चे को देखते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्द मौसम ने बच्चों की मुसीबत बढ़ा दी। एसएन मेडिकल कॉलेज और निजी चिकित्सकों के यहां पर जुकाम-खांसी, बुखार और निमोनिया के दोगुना मरीज आ रहे हैं। इसमें बच्चों की पसली भी चल रही है। इनमें से हालत खराब होने पर रोजाना 5 से 8 बच्चों को भर्ती करने पड़ रहे हैं। 
विज्ञापन

एसएन के बाल रोग विभाग के डॉ. नीरज यादव ने बताया कि ओपीडी में 90 से130 मरीज रोज आ रहे हैं। इनमें से 70 से 100 बच्चों को बुखार, खांसी, जुकाम, सिर में दर्द, उल्टी, निमोनिया की परेशानी मिल रही है। 10 से 15 बच्चों में खांसी की दिक्कत भी मिली। निमोनिया के एक साल तक के बच्चों की संख्या अधिक है। इनमें से पसली चलने, लंबी-लंबी सांस भी ले रहा है। इस पर इनमें से रोजाना पांच से आठ बच्चों को भर्ती कर रहे हैं। दवाएं देने के साथ परिजनों को बच्चों की विशेष देखभाल के लिए भी सीख दे रहे हैं। 
विज्ञापन

उल्टी-पेट में दर्द के बाद आ रहा बुखार: डॉ. निखिल चतुर्वेदी
वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. निखिल चतुर्वेदी ने बताया कि बीते पांच-सात दिन से ओपीडी में बच्चों की संख्या दो गुना से अधिक हो गई है। 70-80 फीसदी बच्चों में बुखार, खांसी, जुकाम, निमोनिया की परेशानी है। परिजनों से पता चला कि उल्टी हुई और पेट दर्द होने के बाद तेज बुखार आ गया। खांसी भी तेज आ रही है। इनको दवा देने के साथ भाप भी दिलवा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक यह बरतें सावधानी
- सुबह-शाम सर्दी अधिक होती है, तो इस दौरान बच्चों को बाहर न खेलने दें। 
- बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें, खासतौर से कानों को ढकें। 
- शाम को बच्चों को गर्म पानी की भाप भी दे सकते हैं। 
- गुनगुने पानी ही पिलाएं, पौष्टिक भोजन खिलाएं। 
- ड्राई फ्रूट्स खिलाएं, शाम को दूध भी पिलाएं। 
- बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण जैन के अनुसार
आगरा में बाजार बंदी के नए दिन: अब एमजी रोड पर इस दिन बंद रहेंगी दुकानें, जानें कौन सा बाजार कब रहेगा बंद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed