फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wearing masks and follow social distance to prevent coronavirus

कोरोना का खतरा टला नहीं...जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी, बरतें विशेष सावधानी

Fri, 05 Jun 2020 03:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Jun 2020 03:43 PM IST
सार

ताजनगरी के प्रमुख लोगों की शहरवासियों से अपील- खतरनाक वायरस से बचने के लिए दूरी बनाएं, मास्क पहनें

विज्ञापन
wearing masks and follow social distance to prevent coronavirus
स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना का खतरा टला नहीं है। बाजार खोले जाने की छूट का मतलब यह नहीं है कि लोग संक्रमण से सुरक्षा के उपाय न करें या फिर सिर्फ मस्ती के लिए घरों से बाहर निकलें। याद रहें, जरा की चूक बहुत भारी पड़ सकती है, एहतियात से रहने की आदत डालें। यह अपील है ताजनगरी के प्रमुख लोगों की। अमर उजाला ने उनसे बात की...
विज्ञापन


जरूरी हो तो ही घर से निकलें : कुलपति

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अशोक मित्तल ने कहा कि लॉकडाउन समाप्त होने का मतलब कोरोना वायरस के संक्रमण को हल्के में लेना नहीं है। जरूरी हो तो ही घर से निकलें। विश्व स्वास्थ्य संगठन और आयुष मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन जरूर करें। बाजार में जाएं तो सामाजिक दूरी का पालन जरूर करें। खुद को सैनिटाइज करके और मास्क लगाकर ही घर से निकलें। आयुष का काढ़ा जरूर पिएं। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। 
विज्ञापन



मास्क न लगाने का मतलब कोरोना को निमंत्रण : मेयर 

महापौर नवीन जैन ने कहा कि अगर कोई मास्क नहीं लगाए है तो समझिए कि वो कोरोना को निमंत्रण दे रहा है। शहर में जागरुकता बढ़ी है लेकिन कुछ लोग लापरवाही कर रहे हैं। ये खुद के लिए भी खतरा है और दूसरों के लिए भी। मास्क अवश्य पहनें, सामाजिक दूरी का पालन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वस्थ लोग दूसरों को कर सकते हैं संक्रमित : आईजी  

आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने कहा कि कोरोना के 80 फीसदी मामलों में लक्षण नहीं आते। यह ज्यादा चिंता की बात है। जो युवा घर से बाहर जा रहे हैं, हो सकता है कि वे बीमार न पड़ें, उन्हें पता ही न चले कि वे संक्रमित हो गए लेकिन वे वाहक बनकर बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण पहुंचा सकते हैं। इसलिए अपने लिए ही नहीं, अपनों के लिए भी सुरक्षा के उपाय अवश्य करें। 

नए स्वरूप का पालन करें : पूनम यादव

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पूनम यादव ने कहा कि आगरा के लोगों ने लॉकडाउन में उन दिक्कतों का सामना किया जो कभी सोचा नहीं था। यह न सोचें कि खतरा टल गया या खत्म हो गया। अनलॉक फेज वन में चेहरे पर मास्क, हाथों में दस्ताने, साथ में सैनिटाइजर होना जरूरी है। सरकार ने गाइडलाइन दी है, उसका पालन करें। 

जो गलती करेगा, वो पछताएगा : अपर्णा

सेल्फ डिफेंस कोच अपर्णा राजावत ने कहा कि लॉकडाउन ने हमें काफी कुछ नसीहतें दी हैं। अब बाजार खुले हैं तो इसकी गाइडलाइन हैं। इनका पालन किया जाए। अगर पड़ोस में कोई बगैर मास्क के जा रहा है तो उसे टोकें। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। मास्क, सैनिटाइजर, सामाजिक दूरी ... इस जंग में ये ही हमारे हथियार हैं। बगैर दस्ताने और मास्क के बाहर निकल रहे लोगों के पुलिस चालान काट रही है तो इसमें गलत क्या है? 

सावधान रहेंगे, तभी सुरक्षित रहेंगे 

आईएमए के अध्यक्ष आरएम पचौरी ने कहा कि सामाजिक दूरी का पालन करें, मास्क लगाकर रखें, साबुन से समय समय पर हाथ धोते रहें... यह कोरोना से बचाव का मूलमंत्र है। इसका जो पालन करेगा, वही सुरक्षित रहेगा। जो पालन नहीं करेगा, वह अपने लिए ही नहीं, दूसरों के लिए भी खतरा है। देश में संक्रमित बढ़ रहे हैं। आने वाले दिनों में और ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed