{"_id":"6994d65fa531e27f8500c57f","slug":"waterworks-overturned-on-flyover-tractor-trolley-severe-traffic-jam-for-12-hours-agra-news-c-25-1-agr1034-992065-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर पलटी \nट्रैक्टर-ट्राॅली, 12 घंटे भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर पलटी ट्रैक्टर-ट्राॅली, 12 घंटे भीषण जाम
विज्ञापन
ओवरलोड भूसा भरकर जा रही थी सिकंदरा से रामबाग, सर्विस रोड पर वाहनों की लाइन से कमला नगर के लोग हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा। हाईवे के वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर सोमवार रात 2 बजे भूसे से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली टायर पंक्चर होने से पलट गई। भूसा सड़क पर फैल गया। इससे वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। वाहनों को सर्विस रोड पर डायवर्ट किया गया। ट्रैक्टर-ट्राॅली हटाने के बाद एक लेन से वाहन निकाले गए। मगर भूसा नहीं हटाने की वजह से मंगलवार सुबह से ही भीषण जाम लग गया। इससे कमला नगर सहित अन्य रास्तों से आने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर ढाई बजे भूसा हटने के बाद राहत मिल सकी।
पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्राॅली भूसा भरकर वाटरवर्क्स होते हुए फिरोजाबाद की तरफ जा रही थी। फ्लाईओवर पर ट्राॅली का एक पहिया पंक्चर हो गया और वह पलट गई। भूसा फैलने से वाहन फंस गए। भगवान टाकीज तक वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने वाहनों को सर्विस रोड से डायवर्ट किया। रात में सर्विस रोड पर वाहनों का दबाव कम था। मगर सुबह जब दबाव बढ़ा तो जाम लगने लगा। सुबह 10 बजे 3 किलोमीटर तक वाहन फंस गए। लोगों को 5 मिनट की दूरी तय करने में एक घंटे तक का समय लग गया। यह सब भूसा न हट पाने की वजह से हुआ। लोगों का कहना था कि रात में ही पुलिस ने अगर ट्रैक्टर-ट्राॅली के साथ भूसा हटवा दिया होता तो लोगों को जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ता।
-। यातायात पुलिस हुई फेल, स्कूली बच्चे भी फंस गए
दोपहर में बस चालकों की मनमानी की वजह से रामबाग से सुल्तानगंज पुलिया तक वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद हालात पर काबू पाया। वहीं स्कूलों की छुट्टी के दौरान एमजी रोड, मदिया कटरा और वजीरपुरा से पालीवाल पार्क रोड से निकलना टेढ़ी खीर हो गया। जाम में फंसने से स्कूली बच्चे और अभिभावकों के पसीने छूटने लगे। यातायात पुलिस की व्यवस्थाएं किसी काम नहीं आ सकीं। जाम में फंसने वाले राहगीर शहर की व्यवस्थाओं को कोसते रहे।
विज्ञापन
फतेहाबाद और माल रोड का बुरा हाल
मंगलवार को भी विकास कार्य के चलते फतेहाबाद रोड पर दिनभर वाहन रेंगते रहे। शाहजहां गार्डन रोड पर खुदाई के चलते वनवे है। इसके चलते माल रोड पर दिनभर वाहन निकालना राहगीरों के लिए काफी परेशानी भरा रहा। बालूगंज से बिजलीघर तक पहुंचने में लोगों काे आधे घंटे से अधिक समय लगा। रात के समय शादी समारोहों के चलते फतेहाबाद रोड पर हालात बेकाबू हो गए।