फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Waterlogging on the roads due to drain overflow near Agra Fort

Agra: एक तरफ जी-20 की तैयारियां, दूसरी तरफ उफनाया नाला, सड़क और दुकानों में भरा गंदा पानी

Tue, 03 Jan 2023 08:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Jan 2023 08:07 PM IST
सार

जी-20 के मेहमान जिस आगरा किले को देखने के लिए आएंगे, उसी किले के सामने से निकल रहे नाले की सफाई और दुर्गंध दूर करने की कवायद नगर निगम को करनी है, लेकिन उससे पहले ही नाला चोक होने के कारण उफन गया। 

विज्ञापन
Waterlogging on the roads due to drain overflow near Agra Fort
सड़क पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मंगलवार की दोपहर जिस समय जिले के आला अधिकारी जी-20 की तैयारियों के लिए सड़क पर निरीक्षण कर रहे थे, उसी दौरान बिजलीघर चौराहे पर बने मार्केट के दुकानदार, काजीपाड़ा और मंटोला के लोग अपनी दुकानों और घर के सामने नाले के गंदा पानी भरने की समस्या से जूझ रहे थे। एक तरफ जी-20 की तैयारियां, तो दूसरी तरफ काजीपाड़ा का वह नाला उफनाकर दुकानों और घरों में घुस गया, जो आगरा किला के सामने से होता हुआ यमुना में गिरता है। 

विज्ञापन


इसी नाले की सफाई और किले के सामने दुर्गंध खत्म करने के लिए प्रदेश सरकार के अधिकारी जोर दे रहे हैं। प्रशासनिक तैयारियों की उनकी पोल को इस नाले के चोक होने ने खोलकर रख दिया। बिजलीघर चौराहे पर एक फुट तक नाले का गंदा पानी भर जाने से सुबह से शाम तक व्यापारी और क्षेत्रीय लोग परेशान रहे। 
विज्ञापन


जी-20 के मेहमान जिस आगरा किले को देखने के लिए आएंगे, उसी आगरा किले के सामने से निकल रहे नाले की सफाई और दुर्गंध दूर करने की कवायद नगर निगम को करनी है, लेकिन उससे पहले ही मंगलवार की सुबह काजीपाड़ा नाला चोक होने के कारण उफन गया, जिससे नाले का गंदा पानी बिजलीघर और शिवाजी मार्केट की दुकानों और चौराहे की सड़कों पर भर गया। गंदे पानी, सीवर के भर जाने से व्यापारियों और राहगीरों का निकलना मुहाल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Waterlogging on the roads due to drain overflow near Agra Fort
जलभराव होने से ठेले पर बैठा युवक - फोटो : अमर उजाला

पूरे दिन भरा रहा गंदा पानी 

पूरे दिन अपनी दुकानों में रखा सामान गंदे पानी से बचाने की मशक्कत में व्यापारी लगे रहे। सर्दियों में दुकानों के बाहर कई फड़ भी फुटपाथ पर लग रहे थे, जिन्हें जलभराव के कारण छीपीटोला रोड की ओर जाना पड़ा। बिजलीघर मार्केट की समस्या पर व्यापारी जय पुरसनानी ने बताया कि नाला काजीपाड़ा के चोक होने से व्यापारियों के सामने अपने माल को बचाने की मशक्कत रही। शाम को अपर नगर आयुक्त एसपी यादव ने टीमें भेजकर नाले की सफाई कराई, तब नाला खुल सका। 

शिवाजी मार्केट एसोसिएशन के संरक्षक श्याम भोजवानी ने कहा कि पहले मानसून की बारिश में ही काजीपाड़ा नाले का पानी दुकानों में भरता था, पर अब तो बार बार नाला चोक हो रहा है। साफ है कि सफाई ही नहीं हुई, इसीलिए जो पानी नाले में जा रहा है, पहले से भरा होने के कारण उसकी क्षमता से ज्यादा है। दुर्गंध के कारण दुकान सुबह खोली ही नहीं। 

अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि पुलिया के नीचे कचरा जमा होने से नाला चोक हो गया था, जिसे मशीनों की सहायता से खुलवा दिया गया। कुबेरपुर से बड़ी मशीन मंगवाकर पुलिया के नीचे से नाला साफ करा दिया गया है। यहां नाले में कतरन और सूखा कचरा डालने से बार बार यह समस्या आ रही है, जबकि हमने कतरन, गोबर, पेठे के लिए अलग वाहन चलवाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed