{"_id":"60c644888ebc3ee4a355b70e","slug":"waterlogging-in-many-areas-due-to-heavy-rain-mainpuri-news-agr49567808","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से कई इलाकों में हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से कई इलाकों में हुआ जलभराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शनिवार की रात डेढ़ घंटे तक हुई झमाझम बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नालियों का कीचड़ सड़कों पर बहता रहा। जलभराव और सड़कों पर फैली गंदगी के बीच से होकर लोगों को गुजरना पड़ा।
शनिवार की रात एक बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई। बारिश से शहर की घनी बस्तियों में जलभराव हो गया। नालियों की कीचड़ सड़कों पर आ गया। रात ढ़ाई बजे तक बारिश होती रही। जिन इलाकों में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं थी। वहां जलभराव हो गया। सुबह जब लोग सड़कों पर निकले तो उनको सड़कों पर फैली गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। पुराना बीएसए कार्यालय, क्रिश्चियन मैदान, स्काउट कार्यालय, नवीन मंडी परिसर में जलनिकासी की व्यवस्था नही ंहोने से पानी भरा रहा। स्थानीय निवासी मनीष कुमार, संतोष कुमार, प्रमोद दुबे बाबा, संतोष गुप्ता, कृष्णचंद्र दुबे का कहना है बारिश होने पर जलभराव हो जाता है। इन इलाकों में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। नगर पालिका प्रशासन को जलनिकासी की उचित और स्थायी व्यवस्था करनी चाहिए।
-------
सिल्ट फिर से नालों में पहुंची
नगर पालिका के सफाईकर्मी नालों की सफाई के दौरान निकाली गई सिल्ट सड़क पर ही डाल देते हैं। इस सिल्ट को सड़कों से हटाया नहीं जा रहा है। शनिवार की रात डेढ़ घंटे तक हुई झमाझम बारिश से सड़क किनारे पड़ी सिल्ट या तो नालों में ही चली गई या पूरी सड़क पर फैल गई। सड़कों पर फैली सिल्ट के बीच से होकर ही लोग गुजरते रहे। सड़कों पर फैली सिल्ट हटाने के लिए रविवार को नगर पालिका ने कोई प्रयास भी नहीं किया।
विज्ञापन
------
नालों की सफाई करने के बाद नालों से निकली सिल्ट हटाने के लिए सफाई कर्मचारियों और ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं। बारिश के बाद नगर पालिका क्षेत्र में जहां जलभराव हो जाता है वहां जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
लालचंद्र भारती, अधिशासी अधिकारी