फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Waterlogging in low-lying areas due to heavy rain

झमाझम बारिश से निचले इलाकों में जलभराव

Fri, 20 Aug 2021 07:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in low-lying areas due to heavy rain
रफ़रोजाबाद ! शुक्रवार को हुई बारिश के बाद आसफ़ाबाद सर्विस रोड पर जलभराव के बीच स्कूटी को धकेलकर ल? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। विगत एक सप्ताह से चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों को शुक्रवार को झमाझम बारिश ने राहत दी। हालांकि कुछ देर की बारिश से शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश के कारण बाजारों में दुकानदार अपना सामान समेटते नजर आए। वहीं मौसम सुहाना होने के बावजूद कम संख्या में खरीदार बाजार पहुंचे।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार सुबह से आसमान में काली घटाएं घिर गई। तड़के पांच बजे शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद आसमान साफ हो गया लेकिन दोपहर करीब 12:30 बजे झमाझम बारिश हो गई। तकरीबन 40 मिनट तक हुई बारिश ने आमजन को गर्मी से राहत प्रदान की। हालांकि बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। शहर के रामलीला चौराहा, जलेसर रोड, शिवाजी रोड, आर्यनगर रोड के साथ बस स्टैंड के सामने की दुकानों के बाहर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

आसफाबाद सर्विस रोड पर करीब तीन फुट तक पानी भर गया। इस दौरान लोगों की गाड़ियां बद पड़ गईं। चंद्रवार गेट और पैमेश्वर गेट पुल के नीचे बारिश का पानी भरने के कारण महिलाएं पुल के ऊपर रेलवे लाइन को क्रॉस करती नजर आईं। वहीं चूड़ी की ठेल लाने एवं ले जाने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण रक्षाबंधन के लिए सड़क किनारे राखी आदि का फड़ सजाने वाले दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ी। बारिश होते ही दुकानदार अपनी दुकान समेटने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई आबादी क्षेत्र में बढ़ी मुश्किलें
फिरोजाबाद। झमाझम बारिश के साथ ही नई आबादी वाले क्षेत्र के बाशिंदों की मुश्किलें बढ़ गईं। बारिश के बाद महादेव नगर, रानीनगर,श्रीराम कॉलोनी,छपरिया मोहल्ला, दुर्गेशनगर ,मोमिन नगर सहित नई आबादी वाले क्षेत्रों में जलभराव के कारण लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed