{"_id":"5d25fcc08ebc3e6cc92d5c37","slug":"waterlogging-in-kosi-s-bihariji-coloni-agra-news-agr3954165179","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताल-तलैया बनी है कोसी की बिहारीजी कालोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताल-तलैया बनी है कोसी की बिहारीजी कालोनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। बठैन गेट पर बिहारीजी कालोनी में जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने से कालोनी के सभी रास्तों ने तालाब का रूप धारण कर लिया है। ऐसे में लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए है।
करीब पांच हजार की आबादी वाली बिहारीजी कालोनी के लोग परेशान हैं। यहां रास्ते तालाबों में तब्दील हो गए हैं। कालोनी को नगर पालिका और ग्राम पंचायत कोसी देहात अपनी सीमा में नहीं मानती, लोगों का कहना है कि वोट डालने के समय सभी लोग अपनी सीमा में बताकर प्रचार-प्रसार करते हैं।
गंदे पानी की निकासी न होने के चलते लोगों को पानी भरे रास्ते से ही गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे भी गंदे पानी से गुजर रहे है। समस्या को लेकर कालोनी के लोगों को कोई भी समाधान होता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार की शाम को आई बरसात से हालत और ज्यादा बदतर हो गए।
विज्ञापन
कालोनी के महेशचंद ने कहा कि वह लोग तो बेगानों की तरह हो गए हैं। न तो ग्राम पंचायत और न ही नगर पालिका उनकी सुन रही। ऐसे में वह कहां जाएं। मुकेश शर्मा ने कहा कि जलभराव की पुरानी समस्या है। जल्द समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो हालात और खराब हो जाएंगे। उन्होंने प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था किए जाने की मांग की।