फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water will not come in Shahganj area for 3 days

तीन दिन तक ठप रहेगी जलापूर्ति

Sat, 09 Jul 2022 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Water will not come in Shahganj area for 3 days
आगरा। शाहगंज जोनल पंपिंग स्टेशन-3 क्षेत्र से जुड़े केदार नगर, रामस्वरूप कॉलोनी, राम नगर, अशोक विहार आदि क्षेत्रों में 3 दिन तक पानी नहीं आएगा। जलनिगम विश्व बैंक इकाई द्वारा 12 से 14 जुलाई के बीच सिकंदरा वाटरवर्क्स से इन पाइपलाइन के लिए शटडाउन लिया जाएगा। बोदला-मारुति एस्टेट रोड पर इंटरकनेक्शन का काम इन 3 दिनों मे किया जाना है।
विज्ञापन

जलनिगम केप्रोजेक्ट मैनेजर महेश कुमार गौतम ने बताया कि आगरा पेयजल आपूर्ति योजना फेज-3 और फेज-4 में विद्या नगर और विनय नगर में 1100 मिमी व्यास की पाइपलाइन से नवनिर्मित भूमिगत जलाशयों को जोड़ने के लिए इंटरकनेक्शन किया जाएगा। इसके लिए 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से लेकर 14 जुलाई की सुबह 10 बजे तक शाहगंज-3 जोन में शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान सिकंदरा वाटरवर्क्स से शाहगंज-3 को सप्लाई नहीं की जाएगी। इस वजह से इन क्षेत्रों के लोग पहले ही पानी का भंडारण अपनी जरूरत के मुताबिक करके रख लें।
विज्ञापन

शाहगंज क्षेत्र के केदार नगर, रामस्वरूप कॉलोनी, आजमपाड़ा, बालाजीपुरम, अलबतिया रोड, अशोक विहार, रामनगर, शंकरगढ़ पुलिया, पृथ्वीनाथ फाटक, इंदिरा कॉलोनी, शाहगंज, शिब्दसाहनी नगर, रेलवे लाइन के पास के इलाके में जलापूर्ति इस दौरान ठप रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed