फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water will be available in 12.35 lakh houses in Agra division,drinking water shortage will be resolved

UP: आगरा मंडल में 12.35 लाख घरों में नल से मिलेगा जल, दूर होगी पेयजल की किल्लत

Thu, 26 Dec 2024 04:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह देश दीपक तिवारी, अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
देश दीपक तिवारी, अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Dec 2024 04:57 PM IST
सार

पेयजल किल्लत दूर करने के लिए 8685.92 करोड़ रुपये से आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद व मैनपुरी में जल जीवन मिशन चल रहा है। आगरा में 688 गांव में 3.98 लाख घरों में पानी मिलेगा। यहां दो कंपनियों को ठेका मिला है। 
 

विज्ञापन
water will be available in 12.35 lakh houses in Agra division,drinking water shortage will be resolved
पेयजल योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल जीवन मिशन के तहत मंडल में 12.35 लाख घरों में नल से जल पहुंचेगा। 8,685.92 करोड़ रुपये से आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद व मैनपुरी में सतही पेयजल योजना निर्माणधीन हैं। इनमें सबसे ज्यादा धन आगरा में 2,599.41 करोड़, मथुरा में 2,556 करोड़, फिरोजाबाद में 2,034.07 करोड़ और मैनपुरी में सबसे कम 1,495 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


आगरा में 688 गांव में 3.98 लाख घरों में पानी मिलेगा। यहां दो कंपनियों को ठेका मिला है। 15 जुलाई से काम चल रहा है। ठेकेदार फर्म एनसीसी एपको पहले पैकेज में 1,635.05 करोड़ रुपये से 17 भूमिगत जलाशय, 1,967 किमी. राइजिंग लाइन बिछाएगी। दूसरे पैकेज में मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्टक्चर 964.36 करोड़ रुपये से 407 ओवरहैड टैंक, 7,568 किमी. पाइपलाइन और 2 लाख 96 हजार 833 घरों में कनेक्शन जोड़ेगी। दोनों फर्मों को 31 दिसंबर तक काम खत्म करना है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद में 564 गांव में 2 लाख 82 हजार 949 घरों में पानी पहुंचाया जाएगा। यहां भी दो ठेकेदार फर्म हैं। एनसीसी फर्म को 869.66 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। जिसमें एक इंटेक, 456 एमएलडी क्षमता का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और 157 किमी. राइजिंग लाइन बिछेगी। वहीं, दूसरे ठेकेदार फर्म एलएनटी को 1165.46 करोड़ का ठेका है। इससे 8 जलाशय, 249 ओवरहैड टैंक, 1332 किमी. राइजिंंग और 5424 किमी. पाइपलाइन बिछाने के साथ 2 लाख 10 हजार 811 घरों में पानी कनेक्शन करने हैं। 13 जनवरी तक दोनों फर्मों को काम खत्म करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा में 504 गांव में 2 लाख 94 हजार 78 घरों में पानी पहुंचाना है। एसीसी एपको को 1,704.78 करोड़ का ठेका है। जिसमें एक इंटेक वेल और 188 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाना है। 9 सीडब्ल्यूआर और 1,232 किमी. राइजिंग मेन लाइन बिछेगी। दूसरा ठेका भी एनसीसी एपको के पास है। 852.81 करोड़ के इस ठेके में 214 नग ओवरहैड टैंक और 4,566 किमी. पाइप लाइन बिछेगी। दोनों काम 15 जनवरी तक पूरे करने हैं।


मैनपुरी में 526 गांव चिह्नित हैं। एनसीसी को 1,495 करोड़ का ठेका मिला है। 31 दिसंबर तक काम पूरा करना है। 479 ओवरहैड टैंक से 5,928 किमी. पाइप लाइन बिछाकर 2.59 लाख घरों में पानी कनेक्शन जोड़ने हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed