फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water turned on the hopes of transfer of secondary teachers

Agra News: माध्यमिक शिक्षकों के स्थानांतरण की उम्मीदों पर फिरा पानी

Thu, 15 Jun 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 15 Jun 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Water turned on the hopes of transfer of secondary teachers
मैनपुरी। पिछले दो साल से स्थानांतरण की उम्मीद देख रहे जिले के राजकीय कॉलेजों में तैनात शिक्षक- शिक्षिकाओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। विभाग से जारी स्थानांतरण नीति के बाद 98 प्रतिशत शिक्षक आवेदन प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं। स्थानांतरण के लिए जारी की गई जटिल शर्तें पूरी करना उनके लिए मुसीबत बन गया है।
विज्ञापन


जिले के राजकीय कॉलेजों में बड़ी संख्या में बाहरी जनपद से सहायक अध्यापक और प्रवक्ताओं की तैनाती है। बड़ी संख्या में वे शिक्षक जनपद में तैनात हैं जिनकी नियुक्ति अगस्त 2020 में हुई थी। इन शिक्षकों को उम्मीद थी कि उन्हें स्थानांतरण नीति का लाभ मिल सकेगा। लेकिन महानिदेशक स्कूली शिक्षा की तरफ से शासन को भेजी गई प्रस्तावित स्थानांतरण नीति ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन


स्थानांतरण नीति में स्पष्ट किया गया है कि वह शिक्षक ही स्थानांतरण प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे जिनकी नियुक्ति मार्च 2020 से पहले की है। इसके अतिरिक्त इंटर कॉलेज में चार प्रवक्ताओं की तैनाती होने पर पांचवां ही स्थानांतरण का लाभ ले सकेगा। हाईस्कूल स्तर पर तीन प्रवक्ताओं की तैनाती जरूरी है। तीन के बाद यदि चौथा प्रवक्ता तैनात है तो वह स्थानांतरण प्रक्रिया में लाभ ले सकता है। इन शर्तों के बाद जनपद से स्थानांतरण चाहने वाले 98 प्रतिशत प्रवक्ता और सहायक अध्यापक स्थानांतरण प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



60 प्रतिशत परीक्षा परिणाम जरूरी
इसके साथ ही महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने राजकीय कॉलेजों की स्थानांतरण नीति में अन्य बिंदु भी शामिल किए हैं। । इसके अनुसार उन स्कूलों से ही प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों को स्थानांतरण किया जाएगा, जिनका पिछले तीन साल का परीक्षा परिणाम 60 प्रतिशत या इससे अधिक है। इससे कम बोर्ड परीक्षा परिणाम वाले कॉलेजों के प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों को भी स्थानांतरण प्रक्रिया का लाभ नहीं मिल सकेगा।


स्थानांतरण नीति के अनुसार ही शिक्षक- शिक्षिकाएं आवेदन कर सकेंगे। शासन के जो भी निर्देश होंगे उनका पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। - मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed