{"_id":"5da0cbb38ebc3e93cb766018","slug":"water-tundla-news-agr4101651185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार पर जल निगम ने लगाया पांच लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार पर जल निगम ने लगाया पांच लाख का जुर्माना
विज्ञापन
डाली जा रही पाइप लाइन का निरीक्षण करती जल निगम की टीम।
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। पेमेश्वरगेट क्षेत्र की गलियों में ठेकेदार द्वारा डाली जा रही पाइप लाइन का क्षेत्रीय लोगों ने विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। बात सदर विधायक मनीष असीजा तक पहुंची। उन्होंने मौके पर जल निगम की टीम को भेजा। मौके पर पहुंचे जल निगम के अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए ठेकेदार पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
जल निगम द्वारा पेमेश्वरगेट क्षेत्र की लिंक गलियों में पाइप लाइन डलवाने का काम कराया जा रहा है। पाइप लाइन को तीन फीट गहराई पर डाला जाना है। लेकिन ठेकेदार ने मनमानी करते हुए एक फीट पर ही लाइन डालना शुरू कर दिया। पाइप लाइन ऊंची नीची होने के कारण पानी की सप्लाई घरों तक नहीं पहुंचती। गुरुवार रात को क्षेत्रीय लोगों ने काम रुकवा कर हंगामा शुरू कर दिया। विधायक मनीष असीजा ने जानकारी मिलने पर जल निगम के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार को जांच कराने के लिए कहा।
अधिशासी अभियंता ने जेई निहाल सिंह को मौके पर भेजकर मामले की जानकारी कराई तो क्षेत्रीय लोगों के आरोपों को सही पाया गया। नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा जल निगम के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार को ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ठेकेदार ने अधिकारियों की बात को न मानने और मानक के अनुरूप लाइन न डालने पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। फिर भी ठेेकेदार मनमानी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -राकेश कुमार अधिशासी - अभियंता जल निगम