फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water supply will stop in Kamla Nagar and Dayalbagh at evening in Agra

Agra: इन इलाकों में शाम को नहीं आएगा पानी, आज सुबह ही भरकर रख लें, कल आधे शहर में रहेगा जलसंकट

Thu, 16 Jun 2022 12:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Jun 2022 12:06 AM IST
सार

आगरा के लोगों को दो दिन पानी के लिए जूझना पड़ सकता है। बृहस्पतिवार शाम को कमला नगर और दयालबाग में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। शुक्रवार आधे शहर में जलसंकट रहेगा। 

विज्ञापन
water supply will stop in Kamla Nagar and Dayalbagh at evening in Agra
पानी लेने जाता युवक (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बृहस्पतिवार की सुबह जल आपूर्ति के समय पानी भरकर रख लें। शाम को बृज विहार, जयराम बाग, कमला नगर पानी की टंकी से जुड़े क्षेत्रों में शाम को जलापूर्ति नहीं हो पाएगी। जलकल विभाग बृज विहार, कमला नगर और जयराम बाग में बनी पानी की ओवरहेड टंकियों की सफाई सुबह शुरू करेगा। 

विज्ञापन


इससे इन तीनों टंकियों से जुड़े क्षेत्रों सुभाष नगर, कर्मयोगी एन्क्लेव, बृज विहार, शालीमार एन्क्लेव, दयालबाग, मैत्रीबाग, सरला बाग, पंजाबी बाग, राहुल विहार, कमला नगर ब्लॉक ए, बी, सी, डी, ई, एफ में शाम को जलापूर्ति नहीं हो पाएगी। जलकल विभाग ने लोगों से जरूरत के मुताबिक पानी का भंडारण करने की अपील की है।

विज्ञापन

शुक्रवार को आधे शहर में नहीं आएगा पानी

जलकल विभाग द्वारा ट्रांस यमुना कालोनी में बने 9 वीटी जोनल पंपिंग स्टेशन के भूमिगत जलाशय और जीवनी मंडी वाटरवर्क्स स्थित प्रथम जलकल परिसर के सीडब्ल्यूआर-01 की सफाई 17 जून को कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से सुबह से शाम तक इससे जुड़े क्षेत्रों ट्रांसयमुना कालोनी फेस-1, 2, नुनिहाई, कालिंदी विहार, कांशीराम योजना, छत्ता, बेलनगंज, कोतवाली, रकाबगंज, छीपीटोला आदि क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। छत्ता जोन के अधिशासी अभियंता ने इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वह सप्लाई के दौरान जरूरत का पानी स्टोर कर लें।

टैंकर से पानी लेने के लिए यहां करें फोन

टोल फ्री नंबर    18002702722
कंट्रोल रूम नं.    8192095401
आदित्य कुमार    8192095730
आशीष कुमार    8192095302

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed