फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water supply will be disrupted in a quarter of the city this evening. The water line between Metro pillars 321 and 336 has been shifted. Water supply will resume tomorrow morning.

Agra News: आज शाम को एक चौथाई शहर में बाधित रहेगी जलापूर्ति, मेट्रो के पिलर नंबर 321 से 336 के बीच आ रही पानी की लाइन को किया गया है शिफ्ट, कल सुबह होगी जलापूर्ति

Tue, 05 May 2026 12:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Water supply will be disrupted in a quarter of the city this evening. The water line between Metro pillars 321 and 336 has been shifted. Water supply will resume tomorrow morning.
आगरा। यूपी मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) की ओर से सुल्तानगंज पुलिया से वाटरवर्क्स के बीच पिलर नंबर 321 से 336 के बीच दो नई पाइपलाइन बिछाई गई हैं। मंगलवार सुबह से 250 मिमी. और 500 मिमी. व्यास की पाइपलाइन के इंटरकनेक्शन का काम सुल्तानगंज पुलिया पर किया जाएगा। इस वजह से मंगलवार शाम को कमला नगर, बल्केश्वर समेत एक चौथाई शहर की जलापूर्ति ठप रहेगी। बुधवार सुबह ही लोगों को पानी मिल पाएगा। नगर निगम ने टैंकर मंगवाने के लिए नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन

जलकल महाप्रबंधक संघ भूषण ने बताया कि मेट्रो के पिलर के नीचे जलकल की दो पानी की पाइपलाइन आ रही थीं, जिसे बाईपास करते हुए एक किनारे 250 मिमी. और 500 मिमी. व्यास की पाइपलाइन बिछाई गई हैं। मंगलवार सुबह इन्हें मुख्य पाइप लाइन से जोड़ा जाएगा। मेट्रो ने 24 घंटे का शटडाउन मांगा था, लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए उनसे कहा गया है कि सुबह जलापूर्ति के बाद 9 बजे से काम शुरू कर दें। हर हाल में इंटरकनेक्शन का काम मंगलवार शाम तक पूरा कर लिया जाए ताकि बुधवार सुबह जलापूर्ति की जा सके।
विज्ञापन

-----------
शाम को इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी
जलकल महाप्रबंधक संघ भूषण ने बताया कि इंटरकनेक्शन के कारण बल्केश्वर, कमला नगर एच व बी-ब्लॉक, न्यू आगरा, इंद्रपुरी, मुगल रोड, आदर्श नगर, तेज नगर, गंगे गौरी बाग, प्रोफेसर कॉलोनी, राधा नगर, राधा विहार, अनुराग नगर, लोहिया नगर, बसंत विहार और भूड़ का बाग समेत आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सुबह जलापूर्ति मिलने पर अपनी जरूरत का पानी भर लें और कम खर्च करें ताकि असुविधा से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

टैंकर मंगवाने के लिए यहां करें फोन
- टोल फ्री नंबर- 1800-2702722
- कंट्रोल रूम नंबर- 8192095401
--------------

सोमवार शाम को नहीं मिला पानी
बोदला, आवास विकास से सटे क्षेत्रों सरस्वती नगर, मारुति एस्टेट, अवधपुरी, सुभाष नगर, बालाजीपुरम, श्याम नगर, विनय नगर में सोमवार शाम को जलापूर्ति नहीं हुई। लोग गंगाजल की आपूर्ति का इंतजार करते रहे, लेकिन एक मिनट के लिए भी पानी नहीं आया। सोमवार सुबह केवल पांच मिनट के लिए ही जलापूर्ति हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed