फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water Supply Stoped For Next Day At Kamla Nagar And Balkeshwar

आगरा: कमला नगर-बल्केश्वर को नहीं मिलेगा 24 घंटे के लिए पानी, ये है वजह

Mon, 04 Jan 2021 02:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 04 Jan 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
Water Supply Stoped For Next Day At Kamla Nagar And Balkeshwar
पानी की परेशानी से जूझते लोग, टैंकरों से भर रहे पानी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आगरा कमला नगर, बल्केश्वर, मुगल रोड, भूड़ का बाग, बृह विहार, न्यू आगरा क्षेत्र में आज और कल पानी की सप्लाई नहीं होगी। सोमवार सुबह से मंगलवार की शाम तक पाइप लाइन शिफ्टिंग के काम के कारण जलापूर्ति ठप रहेगी। कमला नगर में सेंट्रल बैंक रोड के चौड़ीकरण के काम में 400 मिमी व्यास की पानी की पाइप लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन


जलकल विभाग इसका काम शुरू करेगा। इससे पाइप लाइन शिफ्ट करने के दौरान सोमवार सुबह से मंगलवार शाम तक जलकल द्वारा की जा रही सप्लाई ठप रहेगी। इससे कमला नगर (ए,बी,सी,डी,ई,एफ,जी) के सभी ब्लाक, भूड़ का बाग, बल्केश्वर, मुगल रोड, बृज विहार, न्यू आगरा आदि क्षेत्रों की जलापूर्ति करीब 36 घंटों तक ठप रह सकती है।
विज्ञापन

शाहगंज-बोदला रोड पर वॉल्व की मरम्मत की
तीन दिनों से शाहगंज-बोदला रोड पर लीक हुई पाइप लाइन की जलकल विभाग ने रविवार दोपहर को मरम्मत शुरू की। यहां वॉल्व लगा हुआ था, जो लीक होने के कारण चेंबर में पानी भर गया। चेंबर में भरे पानी को पंप की मदद से बाहर निकालने का काम चला, जिसके बाद जलकल कर्मचारी इसमें नीचे उतरे और वॉल्व की मरम्मत की। मरम्मत के कारण केदार नगर, शाहगंज, रामनगर, प्रेम नगर, प्रकाश नगर में रविवार को भी पानी नहीं मिल पाया। सोमवार सुबह से केदार नगर पंपिंग स्टेशन से पानी की आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

सुदामा बाग में पानी न मिलने से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन
दयालबाग क्षेत्र में तीन साल पहले जल निगम द्वारा अमृत योजना में किए गए गंगाजल के कनेक्शन में अब तक पानी न आने से परेशान महिलाओं ने सुदामा बाग में प्रदर्शन किया। जल निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुदामा बाग की महिलाओं ने गली नंबर दो के सामने प्रदर्शन किया और मेयर नवीन जैन से पानी दिलाने की मांग की। 

दयालबाग क्षेत्र की 34 कॉलोनियों में गंगाजल की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन चल रहे हैं। रविवार को सुदामा बाग की महिलाओं ने हाथों में खाली बाल्टियां लेकर प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि गंगाजल न मिलने पर अधिकारियों के आवास पर मटका फोड़ प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान चौ. रामवीर सिंह, सौरभ चौधरी, सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी, चंद्रावती, सरस्वती, निशा, संतोषी, जयंती, सीमा, सुशीला, मोनी, मुन्नी देवी, राजकुमारी, निहाल देवी, बबली, उर्मिला, शीला, गीता, भूदेवी, बेबी, मीरा, अनिल कुमार, अशोक, राजेश, धनीराम, मनोज, राजेन्द्र, पंकज, आकाश, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed