{"_id":"625461f1c7ab044e257321ae","slug":"water-supply-off-in-areas-connected-with-sikandra-and-waterworks-plant-for-three-days-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: भीषण गर्मी में तीन दिन नहीं आएगा इन क्षेत्रों में पानी, पहले से कर लें व्यवस्था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: भीषण गर्मी में तीन दिन नहीं आएगा इन क्षेत्रों में पानी, पहले से कर लें व्यवस्था
Mon, 11 Apr 2022 10:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:45 PM IST
सार
शाहगंज जोनल पंपिंग स्टेशन में 700 मिमी व्यास की लाइन इंटर कनेक्शन होने जा रहा है। इस वजह से तीन दिन आधे शहर में पानी नहीं मिलेगा। सिकंदरा वाटरवर्क्स के दोनों प्लांट बंद रहेंगे।
विज्ञापन
पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदरा से जुड़े आधे शहर को 18, 19 और 20 अप्रैल को यानि तीन दिन पानी नहीं मिल पाएगा। जल निगम की विश्व बैंक इकाई द्वारा 4500 किलोलीटर क्षमता वाले शाहगंज जोनल पंपिंग स्टेशन में पाइप लाइन शिफ्टिंग और इंटर कनेक्शन का काम किया जाना है। इस वजह से 18 अप्रैल को सुबह 10 बजे से 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान सिकंदरा वाटरवर्क्स के दोनों प्लांट बंद रहेंगे।
जल निगम विश्व बैंक इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर महेश कुमार गौतम ने बताया कि आगरा पेयजल आपूर्ति योजना-3 के तहत शाहगंज प्रथम जोनल पंपिंग स्टेशन में पुराने 4500 किलोलीटर क्षमता वाले जर्जर जोनल पंपिंग स्टेशन की जगह नया पंपिंग स्टेशन बनाया गया है। यहां कुछ पुरानी लाइनें शिफ्ट की गई हैं। मुख्य मार्ग पर स्थित मुख्य पाइपलाइन से इंटर कनेक्शन का काम किया जाना है।
बोदला चौराहे से मारुति एस्टेट रोड पर 1100 मिमी व्यास की पीएससी फीडर मेन लाइन से विनय नगर और बीधा नगर भूमिगत जलाशय को जाने वाली 400 मिमी व्यास की लाइन मारुति रेजीडेंसी के पास जोड़ी जाएगी। इसके लिए फीडर मेन पर शटडाउन की जरूरत है। सिकंदरा वाटरवर्क्स को 48 घंटों के लिए बंद किया जाएगा। इसके लिए 18 अप्रैल को सुबह 10 बजे से 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक सिकंदरा वाटरवर्क्स के दोनों वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद किये जाएंगे।