फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water store

पिछले साल की मौतों से नलीं लिया सबक, बुखार से फिर बिगडे हालात

Sat, 07 Nov 2020 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
water store
शहर के आगरा बाईपास रोड में जलभराव - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में डेंगू और बुखार के मरीजों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। बड़ी संख्या में महानगरों में मरीज इलाज करा रहे हैं। यहां जांच में मरीज डेंगू पॉजिटिव भी पाए जा रहे हैं। बीते वर्ष भी जिले में बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज मिले थे। बावजूद इसके नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग गंभीर नहीं हुए। जिन मोहल्लों में बुखार और डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, उन मोहल्लों में न तो साफ सफाई की व्यवस्था की गई है, न ही जलभराव निकासी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

संसारपुर वार्ड
शहर के संसारपुर वार्ड में पिछले साल 50 से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आए थे। यहां फिर से बुखार के मरीज देखे जा रहे हैं। वार्ड में 25 से 30 लोग बुखार की चपेट में हैं। यहां बुखार से पीड़ित फूलप्यारी पत्नी अमृतलाल की मौत दो दिन पूर्व हो चुकी है। फूलप्यारी के परिजनों के मुताबिक वह डेंगू से पीड़ित थीं। संसारपुर वार्ड में जलभराव की स्थिति आज भी है। कुछ दिन पहले जलभराव से परेशान लोगों ने इंजन लगाकर पानी की निकासी कराई, लेकिन अब फिर पानी भर गया है।
विज्ञापन

राजीव गांधी नगर
पिछले साल राजीव गांधीनगर वार्ड में दो लोगों की डेंगू से मौत हुई थी। जिला प्रशासन स्वच्छता को लेकर अभियान चला रहा है, लेकिन वार्ड राजीव गांधी नगर में कई स्थानों पर पानी भरा हुआ है। यहां गंदगी और मच्छरों के कारण लोग परेशान हैं। राजीव गांधी नगर में भी 30 से 40 लोग बुखार की चपेट में हैं। यहां भी बुखार से पिछले 15 दिन में दो लोगों की मौत हो चुकी है। मोहल्ले में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। घरों का पानी खाली प्लाट और सड़कों पर भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगला रते और बाईपास रोड
नगला रते वार्ड में पिछले साल डेंगू से चार लोगों की मौत हुई। इस बार फिर से यहां बुखार के मरीज मिलने लगे हैं। बुखार से पीड़ित दो लोगों की मौत भी हो चुकी है, लेकिन फिर भी इस वार्ड की सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई जगह गंदगी और जलभराव है। बाईपास रोड पर भी कई जगह मुख्य सड़क पर ही पानी भर रहा है। इसके अतिरिक्त वार्ड की गलियों में भी जलभराव हो रहा है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। कई लोग बुखार की चपेट में है। इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन यहां की सफाई व्यवस्था की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।
बोले जिम्मेदार
नगर पालिका को पूर्व में ही पत्र लिखकर डेंजर एरिया से जल निकासी को कहा था, सीडीओ के निर्देश पर माइक्रोप्लान तैयार किया जा रहा है। दो दिन के अंदर प्लान तैयार कर नगर पालिका और नगर पंचायतों के सहयोग से विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। कहां कितने लोगों से बुखार से तोड़ा दम
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
प्रत्येक वार्ड में सफाई कराने के साथ ही फॉगिंग और दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। जहां भी बुखार के मरीजों की जानकारी मिलती है, वहां टीम भेजी जा रही है।
- सर्वेश चौधरी, प्रभारी ईओ नगर पालिका।
कहां कितनी मौतें
सिकंदरपुर- 02
संसारपुर-01
ग्वालटोली- 06
अंजनी- 07
नगला पजाबा- 09
राजीव गांधी नगर- 02
बाईपास रोड-02
करीमगंज-15
नोट: बुखार से मरने वालों की संख्या परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार है।
वार्ड में 25 से 30 लोग बुखार की चपेट में हैं। एक महिला की मौत भी हो चुकी है, लेकिन अभी तक यहां न तो स्वास्थ्य विभाग की टीम आई है और न ही नगर पालिका की।

बेंचेलाल, संसारपुर
मोहल्ले में कई जगह जलभराव है। नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही है। मच्छर बढ़ रहे हैं। कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।
ओमकार सिंह, राजीव गांधी नगर
मोहल्ले में कई जगह जलभराव और गंदगी है। नगर पालिका प्रशासन से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
मुन्नी देवी, नगला रते
प्लाटों और गलियों में पानी भरा हुआ है। इससे मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। लोगों को डेंगू की चिंता सता रही है। नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग को ध्यान देना चाहिए।
सुमन कुमा, बाईपास रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed