फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water shortage in Hari Ki Pauri, pollution increased

Agra News: हरि की पौड़ी में जल की कमी, प्रदूषण बढ़ा

Thu, 04 Apr 2024 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 04 Apr 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Water shortage in Hari Ki Pauri, pollution increased
सोरोंजी। सोमवती अमावस्या का महा स्नान पर्व 8 अप्रैल को है। हरि की पौड़ी में गंगा स्नान व पितरों का तर्पण श्राद्ध करने के लिए काफी संख्या में विभिन्न प्रदेशों से श्रद्धालु पहुंचेंगे। हरि की पौड़ी में घटते जल व बढ़ते प्रदूषण के कारण श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होंगी।वर्तमान में हरि की पौड़ी को जलापूर्ति करने वाले बंबा में जल बिलकुल नहीं है। महास्नान के पर्व में महज तीन दिन शेष हैं। पुरोहित चिंतित हैं कि कैसे श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। इसी माह बालाजी का जन्मोत्सव चैत्र पूर्णिमा, अगले माह महर्षि परशुराम का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया, मां गंगा का अवतरण दिवस गंगा सप्तमी जैसे बड़े स्नान पर्व भी आयोजित होने हैं। हरि की पौड़ी के पूर्वी छोर के घाटों पर अत्यधिक प्रदूषण है। हवा के साथ उड़ कर आ रही सारी धूल मिट्टी व श्रद्धालुओं द्वारा पूजन में निरंतर प्रयोग की जा रही निष्प्रयोजय पूजन सामग्री, घटता जल स्तर प्रदूषण का कारक माना जा रहा है। माना जा रहा है कि पालिका द्वारा जल की ऊपरी सतह पर उतराती गंदगी साफ कराने की कवायद नाकाफी है। इसके लिए अधिक संसाधन लगाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed