फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water reached Yamuna from Hathnikund, 487.1 feet water level

हथिनीकुंड से यमुना में पहुंचा पानी, 487.1 फुट जलस्तर

Sun, 01 Aug 2021 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Water reached Yamuna from Hathnikund, 487.1 feet water level
आगरा। यमुना का जलस्तर बढ़ा। अमर उजाला - फोटो : Agra City
हथिनीकुंड से यमुना में पहुंचा पानी, 487.1 फुट जलस्तर
विज्ञापन

धौलपुर में भी चंबल नदी में बढ़ सकता है जलस्तर
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा। चार दिन पहले हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 1.20 लाख क्यूसेक पानी आगरा पहुंचते ही यमुना उफान पर आ गई है। वॉटरवर्क्स पर शनिवार को जलस्तर 487.1 फुट है। नदी में पीछे से पानी का डिस्चार्ज जारी है। शनिवार को फिर हाथिनीकुंड से 31122 क्यूसेक और ओखला बैराज से 3,780 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया है। दूसरी ओर धौलपुर में चंबल में जलस्तर बढ़ सकता है।
आगरा समेत प्रदेश के कई जनपदों में नदियां उफान पर हैं। इधर, चंबल और यमुना में भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रतापपुरा स्थित सिंचाई कार्यालय पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित है। जहां से 24 घंटे नदियों में बैराजों से छोड़े जा रहे पानी की निगरानी होती है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष प्रभारी उदल सिंह ने बताया कि पिनाहट में चंबल का जलस्तर 116.40 मीटर है। वॉटरवर्क्स पर यमुना 487.1 फुट (समुद्रतल से) पर बह रही है। यमुना में बहाव तेज है। ऐसे में कंट्रोल रूम ने तटवर्ती इलाकों में सतर्कता बरतने और पानी के कटान पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उधर, धौलपुर व आसपास क्षेत्रों में दो दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण चंबल उफन सकती है।
विज्ञापन

नहीं शुरू हुआ कंट्रोल रूम नंबर
बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित हुए एक माह हो गया। पिछले 15 दिनों से नियंत्रण कक्ष का हेल्पलाइन नंबर 0562-2463714 खराब है। जिसके कारण नियंत्रण कक्ष से नदी किनारे बसे लोगों का संपर्क टूट गया है। अधिशासी अभियंता शरद सौरभ गिरी ने बताया कि नए नंबर के लिए आवेदन किया जा चुका है। सोमवार तक नया नंबर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed