फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water reached many rural areas

Agra News: कई ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचा पानी

Tue, 05 Aug 2025 01:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 05 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Water reached many rural areas
सोरोंजी के लहरा में  गंगा का पानी बढ़ जाने पर गंगा के पानी के बीच से होकर गंगाजल लेकर निकलते का
कासगंज। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। गंगा के बैराजों से पानी का दबाव बढ़ने के साथ प्रवाह बढ़ा दिया गया है। प्रवाह अब जिले के तटीय इलाके के गांव में फैलने लगा है। कई मार्ग पानी से अवरुद्ध हो गए हैं। इससे ग्रामीणों को दिक्कत हो रही हैं और वे नाव और मोटरबोट से आवागमन करने को मजबूर हैं।सोमवार को बिजनौर के मध्यगंगा बैराज और नरौरा के चौधरी चरण सिंह बैराज से पानी का प्रवाह पिछले 24 घंटों में बढ़ गया। बिजनौर बैराज का प्रवाह करीब 12 हजार क्यूसेक बढ़ गया। वहीं, नरौरा बैराज से तीन हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह बढ़ गया। हालांकि रविवार को बढ़े हुए पानी के असर से ही गंगा के तटीय इलाकों में पानी खादर की सीमा पार करते हुए तटीय गांव तक पहुंचने लगा है। सोरोंजी के लहरा गंगाघाट से फैलता हुआ पानी अब लहरा गांव की आबादी के पास जा पहुंचा है। ग्रामीणों के मकानों की दीवारों से बाढ़ का पानी सटकर चल रहा है। उढ़ेर व दतलाना बांध की ओर भी पानी का फैलाव बढ़ता जा रहा है। सर्वाधिक प्रभाव पटियाली तहसील क्षेत्र के गांव नगला जयकिशन, मूंझखेड़ा, नगला नरपत, नगला दुरजन, हंसी नगला, नगला दुर्गु सहित अन्य इलाकों में गंगा के पानी का फैलाव बढ़ रहा है। इस इलाके में मूंझखेड़ा की सड़क कटी हुई है। जिसके कारण गंगा का पानी पूरी तरह से फैलता जा रहा है। गांव की आबादी तक बाढ़ के पानी की दस्तक पहुंचने लगी है लोग मोटरबोट और नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं। इसी तरह पानी का फैलाव बढ़ा और जलस्तर में वृद्धि हुई तो ग्रामीणों के सामने चुनौतियां बढ़ेंगी। दतलाना के हरिओम ने बताया कि दतलाना, उढ़ेर बांध की ओर पानी का फैलाव बढ़ रहा है। गंगा की पूरी खादर में पानी फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed