फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water problem will solve in Mainpuri

मैनपुरी में ऑटोमेशन विधि से संचालित होंगे शहर के 17 नलकूप

Mon, 18 Jan 2021 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
water problem will solve in Mainpuri
मैनपुरी। नगर पालिका क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था 15 फरवरी तक हाईटेक होगी। शहर के 17 नलकूपों को ऑनलाइन किया जाएगा। ऑटोमेटिक तरीके से इन नलकूपों का संचालन होगा। इनकी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इस व्यवस्था से शहरवासियों को भरपूर पानी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने ऑटोमेशन विधि से शहर के नलकूपों के संचालन का निर्णय लिया है। शासन के निर्देश पर यह जिम्मेदारी जल निगम को सौंपी गई है। निगम ने गाजियाबाद की पाइनियर कंपनी को नलकूप ऑटोमेटिक करने की जिम्मेदारी दी है। प्रथम चरण में शहर के 17 नलकूपों पर ऑटो वॉल्व के साथ ही ऑटो स्टार्टर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही कंट्रोल रूम नगर पालिका कार्यालय में बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सेंसर से होगा नलकूपों का संचालन
आधुनिक तकनीक के चलते नलकूप मानवरहित किए जाएंगे। कंट्रोल रूम के अलावा इन्हें इंटरनेट की मदद से मोबाइल फोन के जरिए ऑपरेट किया जाएगा। नलकूप की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। यह कैमरे कंट्रोल रूप से जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम चरण में ये नलकूप होंगे शामिल
करहल रोड के मोहल्ला श्रृंगार नगर, गरीब आवास, पुराना नलकूप, करहल चौराहा स्थित नलकूप, करहल चौराहा स्थित अंडर ग्राउंड पेयजल व्यवस्था, मोहल्ला अग्रवाल, छपट्टी, खत्तावाला नलकूप, पुरानी तहसील, चांदेश्वर रोड दोनों नलकूप, बिजली घर, डॉ. पुरंग वाली गली स्थित नलकूप, हरिहर मंदिर, ताल दरवाजा, किला गेट न्यू नलकूप और अंडरग्राउंड टैंक शामिल होंगे।
आमजन को यह होगा फायदा
शहर में 15 अवर जलाशय और तीन भूमिगत जलाशय हैं। इनसे शहर के 32 वार्डों में पानी की सप्लाई होती है। जलाशयों को भरने के लिए नगर पालिका 27 नलकूप हैं। अभी नलकूप ऑपरेटर संचालित करते हैं। समय से नलकूप चालू न होने के चलते जलाशय नहीं भर पाते हैं। इस कारण पानी की सप्लाई कम होती है। कई बार अफसरों को भी निरीक्षण में ऑपरेटर नलकूप पर नहीं मिले हैं। इस व्यवस्था से नलकूप निर्धारित घंटे चलेंगे। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि जब टंकी पूरी भरी होगी तो पर्याप्त पानी शहरवासियों को मिलेगा।

वर्जन
नलकूपों को ऑटोमेशन विधि से संचालित करने की योजना तैयार की गई है। जल निगम के माध्यम से इसकी जिम्मेदारी गजियाबाद की एक कंपनी को दी गई है। 15 फरवरी तक कार्य पूरा किया जाना है। इस नई व्यवस्था से जनता को पर्याप्त पानी मिल सकेगा।
लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका
हाईलाइर्ट्स
27 नलकूप हैं नगर पालिका के
17 नलकूप प्रथम चरण में होंगे हाईटेक
18 जलाशयों से होती है पानी की सप्लाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed