{"_id":"61c235e0153e1a503027a7f8","slug":"water-problem-in-half-city-agra-news-agr518662792","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदरा वाटरवर्क्स की बिजली गुल, आधे शहर की जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदरा वाटरवर्क्स की बिजली गुल, आधे शहर की जलापूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। सिकंदरा वाटरवर्क्स की सोमवार दोपहर बिजली गुल होने के कारण मंगलवार को इससे जुड़े आधे शहर के चार लाख लोगों को पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। 20 घंटे तक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम सिकंदरा वाटरवर्क्स का फॉल्ट दूर नहीं कर पाया।
ब्रेक डाउन के कारण वाटरवर्क्स की गंगाजल शोधन के साथ यमुना जल एमबीबीआर प्लांट की मोटरें नहीं चल सकीं। कड़ाके की ठंड में 5 डिग्री तापमान में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। मंगलवार सुबह 10 बजे के बाद ब्रेक डाउन ठीक हुआ तो सिकंदरा वाटरवर्क्स की मोटरें चालू की गईं, जिनसे दोपहर भर जोनल पंपिंग स्टेशनों के भूमिगत जलाशय और ओवरहेड टैंक भरने का काम किया गया। शाम को पानी का प्रेशर कम होने के कारण कई ऊंचाई वाले इलाकों में पानी नहीं पहुंच पाया।
इन इलाकों में रहा पानी का संकट
सिकंदरा वाटरवर्क्स ठप होने के कारण इससे जुड़े आधे शहर के सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी, शाहगंज, अर्जुन नगर, लोहामंडी, मदिया कटरा, कैलाशपुरी, संजय प्लेस, सूर्य नगर, लॉयर्स कॉलोनी, दयालबाग, नगला पदी, जगदीशपुरा, किशोरपुरा, गढ़ी भदौरिया, जयपुर हाउस, नौबस्ता, खतैना, खातीपाड़ा, राजनगर, सोरों कटरा, रूई की मंडी, साकेत कॉलोनी, रामनगर पुलिया, केदार नगर, शंकरगढ़ की पुलिया, आजमपाड़ा, बालाजीपुरम, बोदला, सरस्वती नगर, ईदगाह, इंदिरा कॉलोनी, पृथ्वीनाथ फाटक, हसनपुरा आदि जगहों पर लोग पानी के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन
24 घंटे नहीं आया पानी
पूरे 24 घंटे पानी नहीं आया। सोमवार शाम के बाद मंगलवार सुबह भी सप्लाई नहीं हुई। बिजली का ऐसा क्या फॉल्ट जो एक दिन में ठीक न हो पाए। लोगों की तकलीफ समझ नहीं आ रही। एक दिन अधिकारी ठंड में ऐसे पानी भरने जाएं तो पता चले। राजकुमार नागरथ, अर्जुन नगर
मेरे क्षेत्र में सप्ताह भर से संकट
मेरे क्षेत्र में सप्ताह भर से संकट बना है। पहले लाइन फट गई। चार जगह से पाइपलाइन फटने के बाद पंपिंग स्टेशन पर फिर लाइन लीक हो गई। अब बिजली, ये क्या हो रहा है। लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। जनता हमारे पास शिकायत लेकर आती है। - शरद चौहान, पार्षद, लोहामंडी
ऐसी सर्दी में पानी लेने कहां जाएंगे
कभी लीकेज, कभी बिजली फॉल्ट। हर महीने पांच से 8 दिन तक ऐसे ही पानी की सप्लाई नहीं होती। लोग परेशान हैं। ऐसी सर्दी में पानी लेने कहां जाएंगे। पहले से कोई जानकारी भी नहीं दी जा रही कि पानी नहीं मिलेगा, लोग तैयारी करके रख लें। - सुषमा जैन, पार्षद आवास विकास
पानी के पांच कैंपर मंगवाए
अचानक ही पानी मिलना बंद हो गया। जब रात और सुबह पानी नहीं मिला तो पानी के पांच कैंपर मंगवाए। पड़ोसियों के घर सबमर्सिबल पंप है, पर अब तो पानी देना भी बंद कर दिया। विभाग बिल भेज देता है, पर पानी नहीं दे पा रहा। - अभिषेक सक्सेना, सेक्टर 16
ब्रेकडाउन के कारण हुई परेशानी
सोमवार दोपहर बाद बिजली गुल होने से सिकंदरा प्लांट की मोटरें नहीं चल पाईं, जिससे मंगलवार को जलापूर्ति ठप रही। दक्षिणांचल की टीम ने मंगलवार सुबह बिजली आपूर्ति बहाल की है, जिसके बाद मोटरें चलाई हैं। ब्रेकडाउन के कारण लोगों को यह परेशानी हुई है। एक इमरजेंसी टीम ऐसे फॉल्ट को ठीक करने के लिए होनी चाहिए। - एस के श्रीवास्तव, सचिव, जलकल विभाग