{"_id":"5f566fcc8ebc3e54bc516ea8","slug":"water-mainpuri-news-agr458019858","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंकी की आपूर्ति नहीं होने पर लगाए जाएंगे हैंडपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंकी की आपूर्ति नहीं होने पर लगाए जाएंगे हैंडपंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नगर पालिका क्षेत्र के वंचित इलाकों में जल निगम पेयजल आपूर्ति करेगा। जिन इलाकों में टंकी से आपूर्ति नहीं है, वहां जरूरत के हिसाब से हैंडपंप लगाए जाएंगे। जल निगम ने ऐसे इलाकों को चिन्हित कर योजना तैयार की है।
नगर पालिका क्षेत्र के कई इलाकों में अभी भी टंकी के पानी की आपूर्ति नहीं है। इन इलाकों में लगे हैंडपंपों और पड़ोसियों के मकानों में लगी सबमर्सिबल से ही लोग पानी की जरूरत पूरा कर रहे हैं। जल निगम ने शहरी क्षेत्र के ऐसे इलाकों को चिन्हित किया है। इन इलाकों केे सभासदों के सहयोग से जानकारी जुटाई गई है। इन इलाकों में जल निगम ने लोगों की सुविधा के लिए जरूरत के हिसाब से हैंडपंप लगवाने की योजना तैयार की है। इस मुद्दे पर जल निगम ने नगर पालिका को भी पत्र लिखा है।
यह इलाके किए गए चिन्हित
वंचित इलाकों में राजीव गांधी नगर, यादव नगर, ब्रज कॉलोनी, ज्योंती रोड, यदुवंश नगर, ओम नगर, शांति नगर को शामिल किया गया है।
- निकाय क्षेत्र के विस्तार के बाद वंचित इलाकों में पेयजल आपूर्ति के लिए योजना तैयार की गई है। जो इलाके टंकी के पानी की आपूर्ति से वंचित हैं। उन इलाकों में आबादी के हिसाब से हैंडपंप लगाए जाएंगे। नगर पालिका के लिए पत्र लिखकर आबादी के हिसाब से हैंडपंपों की जरूरत के संबंध में प्रस्ताव मांगा गया है। आबादी के हिसाब से ही हैंडपंप लगाए जाएंगे। - आरके शर्मा, अधिशासी अभियंता जल निगम।