फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water line broken, supply of two and a half thousand houses interrupted

पानी की लाइन टूटी ढ़ाई हजार घरों की आपूर्ति हुई बाधित

Fri, 27 Aug 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Water line broken, supply of two and a half thousand houses interrupted
आवास विकास में पानी की टूटी पाइप लाइन - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला आवास विकास में शुक्रवार की सुबह गैस लाइन बिछाते समय पानी की लाइन टूट गई। इससे आवास विकास के विभिन्न सेक्टरों के ढ़ाई हजार घरों की पानी आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन

शहर में गैस लाइन बिछाने का कार्य हिंदुस्तान पेट्रोलियम के द्वारा किया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह मोहल्ला आवास विकास में एक्सचेंज के पास गैस लाइन बिछाते समय पानी की मुख्य लाइन टूट गई। पानी की मुख्य लाइन टूटने से आवास विकास के सेक्टर एक से चार तक के सभी मोहल्लों में पानी की सप्लाई बंद हो गई।
विज्ञापन

लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गैस लाइन बिछाते समय शहर में 50 से अधिक स्थानों पर पानी की लाइन टूट चुकी है। नगर पालिका भी गैस लाइन के कारण दिक्कतों का सामना कर रही है। जलकल प्रभारी वरुण मिश्रा का कहना था कि गैस लाइन बिछा रही कंपनी की लापरवाही से नगर पालिका के साथ ही नगर के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की मुख्य लाइन टूटने की सूचना मिलने के बाद नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। लाइन ठीक करने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया था। जलकल प्रभारी वरुण मिश्रा का कहना था कि शनिवार की दोपहर तक लाइन को ठीक करा दिया जाएगा।
गर्मी के मौसम में पानी की लाइन टूटने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति बंद होने के कारण हैंडपंपों से पानी भरना पड़ रहा है।
जगमोहन, सेक्टर एक
गैस लाइन बिछाते समय जिम्मेदार कंपनी द्वारा लापरवाही की जा रही है। पूर्व में लाइन टूटी थी तब भी सप्लाई प्रभावित हुई थी। कंपनी को पानी की लाइन की जानकारी पहले से होनी चाहिए।

दिनेश चंद्र, सेक्टर दो
बार-बार पानी की लाइन टूटने से सप्लाई बाधित हो रही है। नगर पालिका को कार्यदायी संस्था को इसके लिए सचेत करना चाहिए। गर्मी के मौमस में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
पे्रमचंद्र सेक्टर तीन
पानी की सप्लाई बाधित होने से दिक्कत खड़ी हुई है। मोहल्ले में लगा हैंडपंप भी खराब है। दूसरे मोहल्ले से पानी लाना पड़ रहा है।
विनीत कुमार, मोहल्ला आवास विकास
गैस लाइन बिछाते समय लाइन तोड़ी गई है। जिसकी सूचना मिलने पर कर्मचारी भेजे गए हैं। कर्मचारियों के अनुसार शनिवार की दोपहर तक लाइन ठीक कर दी जाएगी।
लालचंद भारती ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed