फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water harvesting project for green govardhan hills in mathura

मथुरा: गिरिराज गोवर्धन पर्वत को हरा-भरा बनाएगा 13 कुंडों का जल, योगी सरकार ने शुरू की कवायद

Fri, 01 Nov 2019 02:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Nov 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
water harvesting project for green govardhan hills in mathura
गिरिराज गोवर्धन पर्वत
मथुरा में गोवर्धन पर्वत के चारों और स्थित कुंड और सरोवर अब पर्वतराज गिरिराज को हरा-भरा बनाएंगे। इनके जल से गिरिराज जी के चारों ओर का वन्य क्षेत्र हरा-भरा किया जाएगा। इसके लिए योगी सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


लखनऊ में गुरुवार को हुई बैठक में जल संचय परियोजना को तैयार करने वाले जल निगम के अधिकारियों ने इसे पर्यटन मंत्री के सामने पेश किया। 17.5 करोड़ रुपये की लागत की इस परियोजना से गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के 13 कुंडों को रजवाह और नहरों के पानी से भरा जाएगा।
विज्ञापन

मंत्री ने दिए ये निर्देश

बैठक में परियोजना प्रबंधक सीएनडी जल निगम छत्तर सिंह ने इसे पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नील कंठ तिवारी के समक्ष प्रस्तुत किया। राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंडों के जल से ही पर्वत के चारों और वन्य क्षेत्र को सींचने तथा कुंडों के खराब जल को लगातार निकालने की व्यवस्था की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना प्रबंधक ने प्रस्तुतीकरण में बताया कि 13 कुंडों के लिए गोवर्धन रजवाह, कोसी रजवाह तथा पलसों माइनर से पानी लिया जाएगा। इसके लिए पक्की गूल तैयार की जाएंगी। जिनके माध्यम से जल इन कुंडों तक जाएगा। जब इन कुंडों का पानी ओवरफ्लो हो जाएगा तब यह पानी वन्य क्षेत्र में जाएगा।

यह कुंड होंगे लबालब

समर हाउस, संकर्षण कुंड, गोविंद कुंड, गुलाल कुंड, नगला कुंड, रुद कुंड, नया कुंड, महुआ कुंड, नवल कुंड, सुरभि कुंड, हरजी कुंड, ऐरावत कुंड, अप्सरा कुंड पानी से लबालब होंगे।  



शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed