फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water filled in the Khani crop of Kati canal

अज्ञात ने काटी नहर की खंदी फसल में भरा पानी

Mon, 21 Feb 2022 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Water filled in the Khani crop of Kati canal
घिरोर। आलू की खोदाई के लिए तैयार खड़ी फसल में नहर की खंदी कटने से पानी भर गया। सगे भाईयों ने अज्ञात पर खंदी काटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं किसान इंजन लगाकर आलू की फसल से पानी को बाहर निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के लपगवा निवासी विकास कुमार शाक्य और मुकेश कुमार के निचली गंगा नहर इटावा ब्रांच के किनारे खेत हैं। लगभग 10 बीघा आलू की फसल खड़ी थी। कुछ ही दिनों में खुदाई करने की तैयारी थी। उससे पहले ही रविवार शाम को किसी अज्ञात ने खंदी काट दी। जब विकास कुमार खेत पर पहुंचे तब तक रात्रि में ही आलू की फसल जलमग्न थी। आलू की फसल को देखकर किसान परेशान हो गया। लोगों के कहने पर इंजन से पानी निकलवाना शुरू किया। वहीं विकास का कहना है कि मैंने आलू की फसल कर्ज लेकर बोई थी। आलू की फसल में पानी भर जाने के वाद आलू सड़ कर खराब हो जाएगा। खंदी किसी के द्वारा काटी गई । जब कि खंदी में सीमेंट वाली मिट्टी की भरी हुई बोरियां लगी थी। जानबूझकर कर आलू की फसल में पानी कटाकर बर्बाद कर दी गयी। विकास ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed