फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water filled in Ramlila ground, mosquitoes flourishing

लापरवाही: रामलीला मैदान में भर रहा पानी, पनप रहे मच्छर

Wed, 22 Sep 2021 05:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
Water filled in Ramlila ground, mosquitoes flourishing
भोगांव। जिले में फैल रहे वायरल फीवर और डेंगू को रोकने के लिए प्रशासन ने नगर निकायों को साफ सफाई के बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी ओर कस्बे के वार्डों में गंदगी और जलभराव से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक के मोहल्ला आदर्शनगर में व्यवस्थाएं बदहाल हैं। मोहल्ले में जगह-जगह गंदगी पसरी है। रामलीला मैदान में जलभराव के साथ की कूड़े के ढेर हुए हैं। पानी में मच्छर पनप रहे हैं, जो दिन और रात यहां के बाशिंदों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। रामलीला मैदान में आसपास के मोहल्लों का पानी भर रहा है। नगर पंचायत की ओर से जलनिकासी का स्थाई समाधान नहीं किया गया है। जलभराव और गंदगी से लोगों को डेंगू और मलेरिया के साथ वायरल फीवर फैलने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

-----
रामलीला मैदान कमेटी के अधीन है। उनसे कई बार जलनिकासी का इंतजाम करने के लिए कहा गया है। नगर पंचायत कई बार पंप की मदद से मैदान का पानी निकलवा चुकी है।
-आरके सिंह, ईओ, नगर पंचायत
इस क्षेत्र में जलनिकासी के लिए जो नाला बना हुआ है वह क्षमता से छोटा है। इस कारण इस क्षेत्र का पानी रामलीला मैदान में भर जाता है। बड़े नाले के निर्माण के लिए ईओ से कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-उमा भारती, सभासद
-----
मेरे घर के सामने जलभराव है, इससे मच्छरों की भरमार है। पूरे मोहल्ले को डेंगू और मलेरिया का डर सताता रहता है। नगर पंचायत को ध्यान देना चाहिए।
मुन्नी देवी
सभासद के माध्यम से स्थानीय लोगों ने कई बार नगर पंचायत को जलभराव की सूचना दी, लेकिन आज तक जलभराव का स्थाई समाधान नहीं हुआ है।
जयपाल सिंह
जिलेभर में वायरल फीवर, डेंगू फैला हुआ है। पंचायत की ओर से सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सफाईकर्मी रामलीला मैदान में कूड़ा डंप कर देते हैं।
आकाश नागर
नगर पंचायत की अनदेखी और जलभराव के कारण कस्बे में कभी भी डेंगू और मलेरिया फैल सकता है। उच्चाधिकारियों को हस्तक्षेप करना चाहिए।
अनुज कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed