Agra: ताजनगरी में दो दिन और रहेगा पानी का संकट, शुक्रवार तक सुचारू हो सकती है जल आपूर्ति
आगरा में दिवाली से पहले लोग पानी संकट से जूझ रहे हैं। चार दिन से पानी की आपूर्ति ठप है। अभी दो दिन और संकट रहेगा। शुक्रवार तक पानी आने की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में गंगाजल का संकट अभी दो दिनों तक और झेलना होगा। अपर गंगा और मध्य गंगा कैनाल के बंद होने से बुलंदशहर के पालड़ा फॉल को गंगाजल की आपूर्ति नहीं हो सकी। चार दिनों से सप्लाई बंद होने से पालड़ा से आगरा को पाइपलाइन के जरिए मिलने वाला 150 क्यूसेक पानी नहीं मिल पाया। इससे केवल यमुना जल का शोधन कर सप्लाई दी जा रही है। एक तिहाई पानी मिलने से आधे शहर की आपूर्ति प्रभावित है। शासन स्तर पर वार्ता के कारण पानी छोड़ने पर सहमति बनी है, लेकिन शुक्रवार की सुबह तक पानी का संकट बरकरार रहेगा।
बारिश में भारी सिल्ट आने से गंगा से निकली दोनों नहरों अपर और मध्य गंगा कैनाल से पालड़ा को गंगाजल नहीं मिल रहा। सिंचाई विभाग ने 14 अक्तूबर से दोनों नहरों को बंद कर दिया, इस वजह से 15 अक्तूबर से सप्लाई प्रभावित होने लगी। चार दिन से आधे शहर में केवल यमुना जल की ही सप्लाई हो रही है, जो नाकाफी है। जरूरत के मुकाबले केवल 35 फीसदी पानी ही मिल पा रहा है।
पर्याप्त मात्रा में नहीं मिला गंगाजल
जीवनी मंडी वाटरवर्क्स को केवल 50 एमएलडी गंगाजल मिल पाया, जिसमें 50 एमएलडी यमुना जल मिलाकर सप्लाई करने का प्रयास किया गया, लेकिन कई जगह पानी पहुंचा ही नहीं। यही हाल सिकंदरा प्लांट का है, जहां 144 एमएलडी गंगाजल और 72 एमएलडी यमुना जल शोधित कर सप्लाई हो रही थी, लेकिन अब केवल 144 एमएलडी यमुना जल ही दिया जा रहा है।
दो दिन आगरा पहुंचेगा पानी
नगर आयुक्त निखिल टी. फुंडे ने कहा कि शासन स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता की गई है, जिसके बाद दो दिन में पानी आगरा तक पहुंच जाएगा। पालड़ा फॉल पर मध्य गंगा कैनाल के जरिए पानी मिलने लगेगा। यमुना जल के जरिए कमी पूरी करने का प्रयास है।
Agra: ताजमहल के 500 मीटर दायरे में दुकानदारों को एक दिन की और राहत, रात तक नहीं मिली विधिक राय