{"_id":"6007c67e8ebc3e333b6f1c21","slug":"water-crisis-in-yamuna-par-due-to-power-cut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संकट: बिजली गुल होने से यमुनापार के 60 हजार लोगों को नहीं मिला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट: बिजली गुल होने से यमुनापार के 60 हजार लोगों को नहीं मिला पानी
Wed, 20 Jan 2021 11:29 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
पानी की पाइप लाइन में लीकेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार में सोमवार को पूरे दिन बिजली गुल होने के कारण मंगलवार को 60 हजार लोगों को सुबह पानी नहीं मिला जबकि शाम को सिर्फ 10 मिनट ही सप्लाई हो पाई। लोगों की दिक्कत इसलिए और बढ़ गई क्योंकि सोमवार की शाम भी पानी नहीं मिला था। बिजली न होने की वजह से आपूर्ति में लगीं 16 मोटरें बंद रहीं। मंगलवार सुबह बिजली आई तो भी यमुनापार में टंकी न भर पाने और ट्रांसयमुना में मोटर खराब होने के कारण पानी नहीं मिला।
यमुनापार में नाई की सराय, पुरा गोवर्धन, टेढ़ी बगिया, 100 फुटा रोड, नरायच इलाके को ट्यूबवेल से 16 मोटरों के जरिए जलापूर्ति की जाती है। रविवार को कोहरे के कारण फीडर में ब्रेक डाउन हो गया और सोमवार को पूरे दिन बिजली गुल रही। इससे जलाशय खाली हो गया और शाम तक जलापूर्ति ठप हो गई। मंगलवार की सुबह बिजली सप्लाई चालू हुई तो मोटरें भी चलीं। आधी-अधूरी टंकी भरने के कारण प्रेशर नहीं मिलने से लोगों तक पानी नहीं पहुंच पाया। शाम को भी 10 मिनट के लिए ही पानी की आपूर्ति हो पाई।
ठिठुरते हुए गए पानी भरने के लिए
न बिजली थी न पानी। सुबह उठते ही ठिठुरते हुए पानी भरने के लिए गए। जिन घरों में जेनरेटर लगे हैं, वहीं से पानी मिल पाया। हमारी मांग है कि ट्यूबवेल योजना को दक्षिणांचल की जगह टोरंट पावर की सप्लाई दी जाए। - राजवीरी, नाई की सराय

टंकी भरी न बाल्टी
पूरे दिन सर्दी में पानी की परेशानी रही। शाम को केवल 10 मिनट पानी मिला। न टंकी भर पाई और न ही पानी स्टोर कर पाए। सुबह का ठिकाना नहीं, पता नहीं कब फिर से बिजली गुल हो जाए। - यशपाल सिंह, नाई की सराय
बाल्टी भरने से पहले ही पानी बंद हो गया
शाम को 10 मिनट के लिए पानी मिला। जब तक बाल्टी भर पाते, तब तक चला गया। ये हर दिन की हालत है। ऐसी सर्दी में पड़ोसी और बस्ती में लगे सबमर्सिबल पंप पर निर्भर हैं। - राजू सविता, टेढ़ी बगिया
पड़ोसी के घर से लाए पानी
दो दिन से पानी की परेशानी झेल रहे हैं। पहले कुछ देर तो मिलता था, उससे दिन कट जाता था, पर अब दो दिन से नहीं मिल रहा। पड़ोसी के घर से सबमर्सिबल पंप चलवाकर बच्चों के साथ पानी लेकर आए हैं। - प्रीती कर्दम, टेढ़ी बगिया, 100 फुटा रोड

लापरवाही: पश्चिमपुरी, जगदीशपुरा, बाईं की सराय में सड़क पर बर्बाद हुआ गंगाजल
एक तरफ लोगों को पानी मिला नहीं तो दूसरी ओर सड़कों पर बर्बाद होता रहा। पश्चिमपुरी में 20 इंच की लाइन लीक हो गई। जीवनीमंडी में भी लीकेज के कारण पानी बहा जबकि बाईं का बाजार में वॉल्व खराब होने से।
यमुना किनारे जीवनीमंडी वाटरवर्क्स से काला महल को सप्लाई दे रही पाइपलाइन कृष्णा कॉलोनी के पीछे लीक हो गई, जिससे गंगाजल पूरे दिन बर्बाद होता रहा। इस लाइन के जोड़ पर रस्सी और खपच्चियों को लगाया गया है, लेकिन लाइन जुड़ी नहीं। रस्सी निकल जाने के कारण यहां लाइन लीक हो गई, जिसमें पानी बर्बाद होता रहा। इसी जगह पर तीन महीने से बार बार मरम्मत हो रही है, लेकिन लेड न भरने के कारण पाइपलाइन लीक हो रही है।
समस्या: बाईं का बाजार में गली में भरा पानी
सिकंदरा स्थित बाईं का बाजार में पानी की लाइन लीक हो जाने के कारण गली में रात में पानी भर गया, जिसके बाद रात में ही जलापूर्ति बंद कर दी गई। सुबह जलकल विभाग की टीम ने लीकेज लाइन की मरम्मत कराई, जिसके बाद मंगलवार शाम को जलापूर्ति बहाल कर दी गई। आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 12 में नाले के बीच में टूट गई 5 इंच की लाइन की मरम्मत कराई गई, वहीं सेक्टर 13 में भी 5 इंच की लाइन लीक हो जाने के कारण सुबह पानी नहीं मिल पाया। इन दोनों जगहों पर शाम को सप्लाई बहाल हुई।
लोहे की पत्ती से जोड़ी लाइन फिर लीक
पश्चिमपुरी में जलकल विभाग ने 6 इंच की लीक लाइन तीन दिन पहले जोड़ दी थी, लेकिन अब एडीए की 20 इंच की लाइन लीक हो गई। एडीए ने सप्ताह भर पहले इस लाइन की मरम्मत कराई थी, लेकिन लोहे की पत्तियों और रबर ट्यूब से बांधी गई लाइन फिर लीक हो गई। जलकल विभाग ने इसकी मरम्मत का काम कराया। कॉलर बांधकर 20 इंच की लाइन की मरम्मत की गई। इस पाइपलाइन से शास्त्रीपुरम योजना को सप्लाई दी जाती है।
लोकल फॉल्ट हुआ होगा
यमुनापार में कोई लोकल फॉल्ट हुआ होगा। मेरी जानकारी में नहीं है। टीम भेजकर पता कराऊंगा कि फॉल्ट क्यों हुआ। - एसके सिंह, मुख्य अभियंता, डीवीवीएनएल