फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water Crisis in Vishal Dham: Residents Demand Ganga Pipeline Installation

Agra: विशाल धाम में पानी को तरसे लोग, गंगाजल पाइप लाइन डालने की मांग

Tue, 09 Dec 2025 09:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Dec 2025 09:26 AM IST
सार

आगरा के पॉश क्षेत्र कमला नगर के विशाल धाम में पानी को लेकर संकट है। यहां के लोगों ने गंगाजल योजना के तहत पाइप लाइन डालने की मांग की है।

विज्ञापन
Water Crisis in Vishal Dham: Residents Demand Ganga Pipeline Installation
पेयजल आपूर्ति

विस्तार

आगरा के विशाल धाम, कर्मयोगी कमला नगर काॅलोनी के लोगों ने सोमवार को बैठक कर गंगाजल योजना के तहत पाइप लाइन डालने की मांग की है। कॉलोनी निवासी शशांक गोयल ने बताया कि क्षेत्र में घनी आबादी है। जलकल क्षेत्र में पानी की जरूरत के हिसाब से आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। इसके लिए उन्होंने विभाग में शिकायत की थी। लोगों को जलापूर्ति न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार वर्तमान में जलापूर्ति का बृज विहार स्थित ओटीएच एक मात्र साधन है। जल निगम योजना बनाकर क्षेत्र में जलापूर्ति बढ़ाने के लिए परियोजना तैयार कर रहा है। क्षेत्र में जल्द ही गंगाजल पाइप लाइन डालने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


वार्ड 87 के निवासियों ने कॉलोनी में तैनात एक निजी सफाई कर्मचारी पर वार्ड में समय पर सफाई नहीं करने और शिकायत करने पर एससी के मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के विरोध में भी पार्षद प्रतिनिधि पवन बंसल से शिकायत की। शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि सफाई कर्मी महीने में 10 दिन ही काम करने आता है। इसे हटवाकर वार्ड में दूसरा सफाईकर्मी तैनात करने की मांग की है। इस मौके पर दिनेश अग्रवाल, आशीष गोयल, अतुल अग्रवाल, अनिल चावला, केपी यादव, राजेश, कमल, नितिन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed