फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water crisis in many areas of agra due to pipeline leakage

आगरा: 14 से ज्यादा जगहों पर पाइप लाइन लीकेज, 27 हजार लोगों को नहीं मिला पानी

Sat, 18 Jul 2020 03:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Jul 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
water crisis in many areas of agra due to pipeline leakage
सबमर्सिबल और टैंकरों पर निर्भर jरहे लोग (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

ताजनगरी में जर्जर पाइप लाइनों के फटने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी शहर में 14 से ज्यादा जगहों पर पाइपलाइन लीक हुई, जिनकी मरम्मत के चलते शुक्रवार की सुबह और दोपहर 27 हजार से ज्यादा लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन


गुरुवार की शाम को पानी की छह इंच की पाइप लाइन जयपुर हाउस के पास सिरकी मंडी में मुख्य सड़क पर लीक हो गई थी, जिसे शुक्रवार की दोपहर बाद ठीक कराया गया। इससे सुबह सप्लाई प्रभावित रही। भीषण गर्मी और उमस में पसीने से तरबतर लोग पानी के लिए आसपास के सबमर्सिबल पंप तक की दौड़ लगाते नजर आए। क्षेत्रीय पार्षद बंटी माहौर ने बताया कि सिरकी मंडी क्षेत्र में दो गलियों में शुक्रवार सुबह पानी नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन



सेक्टर-15 में 8 इंच की लाइन लीक

आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-15 में पानी की 8 इंच की लाइन लीक हो गई। शुक्रवार शाम को लीक हुई लाइन की रात तक मरम्मत की गई इस कारण रात की सप्लाई बाधित रही। क्षेत्रीय निवासी रवि सक्सेना का कहना है कि आवास विकास में पानी की पाइपलाइन लगातार लीक हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कंपनियों की खोदाई पर रोक लगाई जाए। कंपनियों ने अंडरग्राउंड खोदाई करके पाइपलाइनों को क्षतिग्रस्त कर दिया है । सेक्टर-15 निवासी मधु भारद्वाज का कहना है कि हर महीने 5 से 6 बार पाइपलाइन लीक हो रही है और इसकी मरम्मत के लिए अचानक सप्लाई रोक दी जाती है ।

खातीपाड़ा, राजनगर में पानी को लेकर विवाद

खातीपाड़ा में गुरुवार रात को राजनगर की पानी की लाइन डालने को लेकर लोगों के बीच विवाद हो गया। खातीपाड़ा के लोगों ने लाइन डालने का विरोध किया। विवाद के बीच लोगों ने क्षेत्र के पार्षदपति हेमंत प्रजापति को बुला लिया। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। इस मामले में देर रात विवाद चलता रहा । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed