{"_id":"609a5ae28ebc3e374e680b12","slug":"water-crisis-in-many-area-of-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: नगला बेर, लोहामंडी, बालाजीपुरम में जल संकट, महिलाएं 500 मीटर दूर से ला रहीं पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: नगला बेर, लोहामंडी, बालाजीपुरम में जल संकट, महिलाएं 500 मीटर दूर से ला रहीं पानी
Wed, 12 May 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 12 May 2021 12:08 AM IST
सार
आगरा में कोरोना संक्रमण से बचने की जद्दोजहद में लोग लगे हैं, लेकिन जलकल विभाग की लापरवाही के कारण शहर में हजारों लोग पानी के लिए जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
पानी लेकर जातीं महिला और युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना संक्रमण से बचने की जद्दोजहद में लोग लगे हैं, लेकिन जलकल विभाग की लापरवाही के कारण शहर में लोहामंडी, नगला बेर, केदार नगर, बालाजीपुरम आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति न होने से लोगों को सबमर्सिबल पंप पर पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। सोमवार को नगला अजीता के पास नगला बेर, लोहामंडी और केदार नगर से सटे बालाजीपुरम के इलाके में पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। इन क्षेत्रों की महिलाओं को 500 मीटर दूरी तक पैदल ही सिर पर घड़ा और हाथों में बाल्टियां लेकर पानी लाना पड़ा।
विज्ञापन
नगला बेर की महिलाएं आवास विकास कॉलोनी से पानी भरने पहुंच रही हैं। यहां जलापूर्ति न होने के कारण लोगों को पानी भरने के लिए आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 1 में जाना पड़ रहा है। नगला बेर निवासी गायत्री देवी ने बताया कि सप्ताहभर से पानी का प्रेशर नहीं पहुंच रहा, जिस वजह से आवास विकास से पानी भरने जाना पड़ रहा है। लोहामंडी में जोनल पंपिंग स्टेशन के सामने वॉल्व लीक हो जाने से पानी बहता रहा। क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान ने इसकी जानकारी इंजीनियर को दी, तब शाम को वाल्व की मरम्मत कराई गई।
विज्ञापन
बालाजीपुरम में बरकरार रहा पानी का संकट
केदार नगर पंपिंग स्टेशन से जुड़े इलाके पानी के लिए परेशान रहे। बालाजीपुरम, आजमपाड़ा, शंकरगढ़ की पुलिया के पास के क्षेत्रों में पानी 11 दिन बाद भी नहीं पहुंचा। यहां के लोगों को टैंकर के जरिए पानी खरीदना पड़ रहा है। जलकल विभाग में शिकायत के बाद एक टैंकर बालाजीपुरम में सोमवार को भेजा गया, लेकिन यह पूरी कॉलोनी के लिए नाकाफी साबित हुआ।
विज्ञापन
बालाजीपुरम निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि 11 दिनों से पानी के लिए परेशान हैं। सबमर्सिबल पंप का जलस्तर भी नीचे चला गया, इसलिए पानी की लाइन पर ही निर्भर हैं। दूसरी गली के लोगों से पानी मांग कर काम चला रहे हैं। पानी का टैंकर मंगवाया है, तब जरूरी काम हो सके।