फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water crisis in islamnagar of agra

आगरा: इस्लाम नगर में पानी के लिए जूझ रही आबादी, शहर में 'गंगाजल' की बर्बादी

Sun, 12 Jan 2020 12:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Jan 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
water crisis in islamnagar of agra
निजी टैंकरों से खरीदते हैं पानी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के यमुनापार स्थित टेढ़ी बगिया क्षेत्र के इस्लाम नगर में पीने के पानी के लिए मारामारी मची हुई है। इस क्षेत्र में 10 हजार लोगों के लिए पानी का टैंकर ही पानी का प्रमुख स्रोत है। टीले पर सप्लाई न होने के कारण इस्लाम नगर में टैंकर आते ही पानी के लिए लोग दौड़ लगाते दिखते हैं। 
विज्ञापन


शहर में पानी का सबसे ज्यादा संकट यमुनापार झेल रहा है। टेढ़ी बगिया क्षेत्र के इस्लाम नगर में पानी की पाइप लाइन ही नहीं है। यहां के लोग पूरी तरह से टैंकर की सप्लाई पर निर्भर हैं। निजी टैंकरों के जरिए यहां पानी की आपूर्ति हो रही है। शहीद नगर के लोग भी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


'पानी भरने में ही बीत रही जिंदगी'

इस्लामनगर की नजमा ने बताया कि पूरी जिंदगी बस पानी भरने में ही बीत रही है। टैंकर का इंतजार और न आए तो दूर से पूरे घर के लोगों का पानी भरने जाना, यह सबसे बड़ा संकट है। सलमा ने कहा कि हमारे क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन ही नहीं है। हर चुनाव में नेता पानी का वादा कर जाते हैं, पर पानी नहीं आता, हम टैंकर के भरोसे कब तक रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप लाइन से पानी मिलना चाहिए

हफीजन ने कहा कि ऐसी कड़ाके की सर्दी में पानी भरने जाना किसी सजा से कम नहीं है। टैंकर से पानी भरकर घर तक लाने में मुसीबत है। पाइप लाइन से पानी मिलना चाहिए। 

लीकेज : तोता के ताल पर काम शुरू, नौबस्ता में नहीं

लोहामंडी के तोता के ताल मोड़ पर पेयजल पाइप लाइन के लीकेज के कारण गंगाजल बर्बाद हो रहा था। शनिवार को दिल्ली गेट के पार्षद संजय राय भी लीकेज बंद कराने का काम देखने पहुंचे। जलकल कर्मचारियों ने शनिवार शाम से लीकेज बंद करने का काम शुरू कर दिया। वहीं नौबस्ता से पानी का बहना शनिवार को भी जारी था, यहां पाइप लाइन टूटने से गंगाजल बर्बाद हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed