फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water crisis in balajipuram agra

आगरा: बालाजीपुरम के 10 हजार लोग पानी के लिए परेशान, अपने खर्चे पर टैंकर मंगाकर बुझा रहे प्यास

Mon, 10 May 2021 04:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 May 2021 04:30 PM IST
सार

 बालाजीपुरम में केदार नगर जोनल पंपिंग स्टेशन से आ रही पानी की पाइपलाइन 10 दिनों से सूखी पड़ी है। लीकेज की मरम्मत के बाद भी यहां पानी नहीं मिल पा रहा।

विज्ञापन
water crisis in balajipuram agra
बालाजीपुरम में टैंकर से पानी भरते युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बालाजीपुरम में पानी की दो पाइपलाइनें हैं, लेकिन यहां के लोगों को रविवार को पानी के लिए टैंकर मंगवाना पड़ा। पानी का संकट झेल रहे बालाजीपुरम के लोगों ने आपस में सहयोग कर 1000 रुपये में टैंकर मंगवाकर पानी भरा। यहां 10 दिन से पानी नहीं आ रहा है, जिससे क्षेत्र के करीब 10 हजार लोग परेशान हैं।

विज्ञापन


आजमपाड़ा क्षेत्र के बालाजीपुरम में केदार नगर जोनल पंपिंग स्टेशन से आ रही पानी की पाइपलाइन 10 दिनों से सूखी पड़ी है। लीकेज की मरम्मत के बाद भी यहां पानी नहीं मिल पा रहा। शंकरगढ़ पुलिया, आजमपाड़ा रोड और ए ब्लॉक क्षेत्र के घरों में सप्लाई बंद होने से लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया। 
विज्ञापन


रविवार को लोगों ने पानी का टैंकर मंगवाया और उससे घरों की टंकियां भरीं। जलकल विभाग ने यहां केवल एक ही टैंकर भिजवाया, जो एक गली के लोगों के घरों के लिए ही नाकाफी साबित हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय निवासी हरीश शर्मा, राजेश सोलंकी, प्रवेश कुमार आदि ने बताया कि यहां दो-दो लाइनें बिछी होने पर भी पानी नहीं आ रहा। केदार नगर लाइन से अभी तक पानी मिल रहा था, पर दस दिनों से हालात खराब हैं। पानी की बूंद-बूंद के लिए परेशान हैं। 

नहीं आ रहे इंजीनियर
बालाजीपुरम के पार्षद राहुल चौधरी ने बताया कि जलकल के अधिकारियों से लगातार पानी के संकट की जानकारी दे रहा हूं, लेकिन इसका स्थायी निदान कराने के लिए इंजीनियर आ नहीं रहे। केदार नगर टंकी से क्या दिक्कत है, यही नहीं मालूम।  

बहाल की जाएगी जलापूर्ति
जलकल के महाप्रबंधक आरएस यादव ने कहा कि केदार नगर जोनल पंपिंग स्टेशन से बालाजीपुरम में पानी क्यों नहीं पहुंच रहा, इसके लिए इंजीनियरों की टीम भेजी जाएगी। क्षेत्र की जलापूर्ति बहाल की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed