फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water crisis in agra amid corona situation

आगरा: कोरोना संकट काल में पानी की किल्लत, मजबूरी में घर से निकल रहे लोग

Sat, 08 May 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 May 2021 12:10 AM IST
सार

गुरुवार को पाइपलाइन लीकेज होने के कारण आवास विकास, मुगल पुलिया, प्रभु नगर के 15 हजार लोगों को पानी नहीं मिला।  

विज्ञापन
water crisis in agra amid corona situation
पानी भर कर ले जाती किशोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना के कारण घर से बाहर निकलने से बच रहे लोगों को पानी भरने के लिए घर से बाहर निकलने की मजबूरी है। पानी की पाइप लाइन लीकेज के कारण ताजगंज, जयपुर हाउस, गोविंद नगर, प्रभु नगर, पातीराम गली, आवास विकास सेक्टर-1 के 15 हजार लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। वहीं, शहरी गरीबों के लिए बनाए गए शास्त्रीपुरम स्थित बीएसयूपी के बहुमंजिला मकानों में पानी नहीं पहुंच पा रहा।

विज्ञापन


गुरुवार को जयपुर हाउस स्थित प्रभु नगर में पानी की 4 इंच की लाइन में लीकेज हो गया, जिसकी शिकायत पर जलकल विभाग की टीम पहुंची। दोपहर में खोदाई कर लीकेज तलाशा गया, जिसकी शाम तक मरम्मत हो सकी। इसके अलावा मुगल पुलिया के नीचे पानी की 6 इंच की लाइन में लीकेज निकला, वहीं पातीराम गली और शाहगंज के गोविंद नगर में भी पानी की लाइन टूट गई। 
विज्ञापन


लीकेज की मरम्मत शाम तक कराई गई। इस वजह से इन इलाकों के लोगों को सुबह पानी के लिए परेशान होना पड़ा। मुगल पुलिया के नीचे चार दिनों से पानी बर्बाद हो रहा था। आवास विकास कालोनी सेक्टर-1 में पानी का संकट लोगों को परेशान करता रहा। प्रेशर न पहुंचने के कारण महिलाओं को सबमर्सिबल पंप पर पानी भरने जाना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से परेशान
मुगल पुलिया निवासी जानकारी देवी ने कहा कि तीन दिन से पानी के लिए परेशान हैं। पाइप लाइन टूट जाने के कारण पानी नहीं आ रहा। पड़ोसी भी पानी देने से अब बच रहे हैं। हर किसी को कोरोना का डर है। 

दो दिन से प्रेशर नहीं 
आवास विकास सेक्टर-1 सुमन देवी ने कहा कि पानी की लाइन में लीकेज की वजह से दो दिन से प्रेशर नहीं आ रहा। घर पर सुबह शाम इंतजार के बाद जब पानी नहीं आया तो सबमर्सिबल पंप से लाना पड़ा। दो घंटे केवल पानी लाने में ही बर्बाद हो गए। 

नहीं पहुंच रहा पानी
शास्त्रीपुरम बीएसयूपी आवास निवासी नेमी चंद ने बताया कि अगस्त में हमें भवन मिले हैं, पर पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। टंकियां चौथी मंजिल पर रखी हैं, पर पानी वहां तक पहुंचता ही नहीं। जर्जर, टूटे घरों में रहने के बाद भी पानी, बिजली की कोई सुविधा नहीं मिली। 

शहरी गरीबों के मकानों में नहीं पहुंच रहा पानी
बेसिक सर्विसेज फॉर अर्बन पूअर ( बीएसयूपी) के शास्त्रीपुरम स्थित बहुमंजिला आवासों में पानी छत पर रखी टंकियों में नहीं पहुंच पा रहा। एडीए ने यहां सबमर्सिबल पंप लगवाया था, जिसमें प्रेशर न होने के कारण लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। लोगों को शास्त्रीपुरम योजना में लगे सबमर्सिबल पंप से पानी भरने के लिए जाना पड़ रहा है। 

बीएसयूपी के मकान चार मंजिला हैं, जिनमें बीते साल अगस्त से लोगों ने आवंटन के बाद रहना शुरू किया था। दोबारा अक्तूबर में आवंटन के बाद यहां 100 से ज्यादा भवनों में लोग रह रहे हैं, जो अब गर्मियों में पानी के लिए जूझ रहे हैं। 

शास्त्रीपुरम बीएसयूपी भवन में रहने वाले जीत सिंह ने बताया कि सर्दियां तो जैसे तैसे कट गई, पर अब गर्मियों में पानी की जरूरत भी ज्यादा है। उस पर कोरोना काल के कारण ज्यादा पानी चाहिए, पर एडीए ने कोई सुविधा नहीं दी है। लोगों की मांग है कि यहां गंगाजल की लाइन बिछाई जाए या ट्यूबवेल के जरिए टंकी से पानी दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed