फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water continued to rise throughout the day on Sunday

बाढ़ का रेड अलर्ट- रविवार को दिनभर बढ़ता रहा पानी, तटवर्ती इलाकों में मचा हड़कंप

Sun, 20 Jun 2021 10:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Water continued to rise throughout the day on Sunday
कासगंज। हरिद्वार और बिजनौर से छोड़े जा रहे पानी से जिले में गंगा की धार तेज होती जा रही है। रविवार को जलस्तर तेजी से बढ़ा। सुबह नरौरा बैराज से चला 83975 क्यूसेक पानी सायं छह बजे तक बढ़कर 1.71 लाख क्यूसेक पर पहुंच गया। यही डिस्चार्ज शनिवार को केवल 13850 क्यूसेक था। गंगानदी में लो मीडियम लेविल का पानी आ गया है। जिलाधिकारी ने जिले में अलर्ट करके तहसील प्रशासन और सिंचाई विभाग को सक्रिय किया है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर तेज बारिश होने के कारण रविवार की सुबह बिजनौर बैराज पर पानी 4.25 लाख क्यूसेक पर पहुंच गया। वहां से यह पानी नरौरा की ओर छोड़ा जा रहा है। हर दो घंटे पर पानी का डिस्चार्ज बढ़ता गया। दोपहर तक यह डिस्चार्ज 1.38 लाख क्यूसेक पर पहुंच गया। सोमवार को पानी का डिस्चार्ज और स्तर और बढ़ जाएगा। बाढ़ के हालात देख जिलाधिकारी सीपी सिंह के निर्देश पर सभी तहसीलों का राजस्व और सिंचाई विभाग सक्रिय है। तटवर्ती इलाकों में मुनादि के बाद ग्रामीण सक्रिय सतर्क हो गए हैं। कादरगंज के असलम का कहना है कि एक साथ पानी तेजी से आने के कारण इलाके के कच्चे बांध कट सकते हैं। जिससे ग्रामीण इलाकों में खतरा बन सकता है।
विज्ञापन

रेलवे ने बढ़ाई सतर्कता
वर्ष 2010 में जब बाढ़ आई थी तब कछला के समीप रेल ट्रैक धंस गया और रेल का इंजन पानी में समा गया था। रविवार को रेलवे के अधिकारियों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बातचीत की और पेट्रोलिंग शुरू कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयार किए गए बालू के 9 हजार पैकेट
नगला दल, कादरगंज और पटियाली क्षेत्र में जहां-जहां कटान की संभावना है, वहां विभाग ने तैयारी की है। तीनों प्वांइट पर बालू के नौ हजार पैकेट तैयार कराए हैं। जिससे पानी की धार मुड़े तो बालू के पैकेट डालकर उसे रोका जा सके।
अधिशासी अभियंता ने किया निरीक्षण
संचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरूण कुमार ने सहावर क्षेेत्र में किए जा रहे कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कटान रोकने में जुटी टीम को निर्देश दिए हैं कि तेजी के साथ काम पूरा करें। ग्रामीणों से कहा कि वे स्वयं भी नजर रखें और सूचना देते रहें।

रविवार को पानी का डिस्चार्ज-
- हरिद्वार- 193263 क्यूसेक।
- बिजनौर- 425507 क्यूसेक।
- नरौरा- 121000 क्यूसेक।
बैराजों से कछला तक पानी की रफ्तार-
- हरिद्वार से 62 घंटे में कछला पहुंचता है पानी।
- बिजनौर से 46 घंटे में कछला पहुंचता है पानी।
- नरौरा से 12 घंटे में कछला तक पहुंचता है पानी।
इस तरह बनते हैं बाढ़ के हालात
- 30 हजार क्यूसेक तक बाढ़ नहीं।
- 30हजार से 1 लाख क्यूसेक तक सामान्य बाढ़।
- 1 लाख से डेढ़ लाख क्यूसेक तक धीमी बाढ़।
- 2.5 लाख क्यूसेक तक मध्यम बाढ़।
- 3 लाख क्यूसेक पर खतरा़।
- बैराजों से पानी गंगानदी में छोड़ा जा रहा है। नरौरा बैराज से 1.38 लाख क्यूसेक पानी रविवार दोपहर को छोड़ा गया जो रविवार मध्यरात तक कछला में पहुंच जाएगा। बाढ़ और कटान से निपटने के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। ग्रामीण इलाकों में अलर्ट कर दिया गया है।- अरूण कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed