फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water ATM,drinking water

बस स्टैंड पर अब वाटर एटीएम से मिलेगा पानी

Mon, 21 Sep 2020 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
water ATM,drinking water
एटा। रेलवे की तर्ज पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम बस यात्रियों को शुद्ध और शीतल पीने के पानी के लिए वाटर एटीएम की सुविधा मुहैया कराने जा रही है। वाटर एटीएम लगने के बाद यात्रियों को बाजार से सस्ता पानी उपलब्ध कराया जाएगा। शहर के बस स्टेशन पर इसे एक सप्ताह में लगा दिया जाएगा। इसके लिए एटीएम मशीन आ चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना काल में बसों के सैनिटाजेशन के साथ-साथ यात्रियों को संक्रमण से बचाव को लेकर परिवहन निगम ने सेंसर युक्त हैंड सैनिटाइजर की सुविधा उपलब्ध कराई। वहीं छह रुपये में यात्रियों को मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है। अब निगम के अधिकारियों ने यात्रियों को शुद्ध व सस्ता पानी उपलब्ध कराने के लिए वाटर एटीएम लगवाए जाने के लिए हरी झंडी दी है।
विज्ञापन

यह लगेगा चार्ज
एटीएम से पानी लेने के लिए यात्री यदि अपनी एक लीटर की बोतल लेकर आते हैं तो उन्हें दो रुपये में पानी उपलब्ध होगा। वहीं यात्री बोतल सहित पानी लेना चाहते हैं तो उसे पांच रुपये निगम को अदा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में यात्रियों को बोतलबंद महंगा पानी खरीदना पड़ता है। उससे निजात मिलेगी। वाटर एटीएम आ चुका है, इसे एक सप्ताह के अंदर बस स्टेशन पर लगवा दिया जाएगा। -अजय पाल यादव, इंचार्ज, बस स्टैंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed