फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water

प्रदर्शन किया तब मिला चौथे दिन पानी

Mon, 30 May 2022 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
water
प्रदर्शन किया तब मिला चौथे दिन पानी
विज्ञापन

- क्षेत्रीय लोगों का आरोप, नलकूप ऑपरेटर के कारण खड़ी हुई थी दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। नगर के महादेव नगर गली नंबर चार के लोगों को चौथे दिन भी पानी नहीं मिला तो लोगों का धैर्य जवाब दे गया। लोग नलकूप पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया। तब कहीं जाकर दोपहर दो बजे के बाद पानी मिल सका।

मोहल्ला महादेव नगर में श्रीकिशन यादव के मकान के पास लगे नलकूप से क्षेत्र में पानी की सप्लाई दी जाती है। पिछले चार दिनों महादेव नगर गली नंबर चार में पानी नहीं पहुंच रहा था। सोमवार को वट सावित्री की पूजा के लिए जब लोगों को पानी नहीं मिला तो लोगों में आक्रोश फैल गया। क्षेत्रीय लोग एकत्रित होकर नलकूप पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए समस्या के निस्तारण की मांग की। जलकल विभाग के अफसरों से बात की गई। तब कहीं जाकर दोपहर करीब दो बजे क्षेत्रीय लोगों को पानी की सप्लाई मिली। क्षेत्रीय निवासी अशोक चौहान का कहना है कि नलकूप ऑपरेटर की मनमानी के कारण पिछले चार दिनों से पानी की सप्लाई बाधित थी। सोमवार को नारेबाजी करते हुए अफसरों से बात की गई। तब कहीं जाकर नलकूप ऑपरेटर ने नलकूप को चालू किया गया। प्रदर्शन करने वालों में अंकित यादव, अजय शर्मा, अंकित, सुमित, एवरन सिंह सविता, नरेश शर्मा आदि लोग शामिल रहे। जलकल विभाग के महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत का कहना है कि यदि नलकूप ऑपरेटर द्वारा इस तरह की हरकत की जा रही थी। इसकी जांच कराई जाएगी। यदि वह दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed