फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Watchman murdered in eath his throat was cut with a sharp weapon

Etah: धारदार हथियार से पालिका कर्मी की हत्या, गर्दन पर किए वार, मालगोदाम रोड पर ईंट-भट्ठा के पास मिला शव

Fri, 10 Mar 2023 11:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Mar 2023 11:23 AM IST
सार

कोतवाली नगर प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार राघव ने बताया कि परिजन की ओर से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Watchman murdered in eath his throat was cut with a sharp weapon
पोस्टमार्टम हाउस पहुुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा कोतवाली नगर क्षेत्र में मालगोदाम रोड स्थित कपूर ईंट-भट्ठा के पास नगर पालिका कर्मी केशव सिंह (55) निवासी नगला गोपाल की हत्या बृहस्पतिवार रात कर दी गई। धारदार हथियार से उसके गले पर प्रहार किए गए हैं। शुक्रवार की सुबह लोगों ने खून से लथपथ शव पड़ा देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


केशव सिंह अपने गांव नगला गोकुल से बाहर मालगोदाम रोड स्थित एक ईंट-भट्ठा के पास झोपड़ी डालकर रहता था। यहां पर बृहस्पतिवार की रात को उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे संतोष ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे छोटा भाई पुष्पेंद्र पिता को चाय देने के लिए गया था। यहां पर उसने पिता को मृत अवस्था में देखा और घर पर सूचना दी।
विज्ञापन


थोड़ी ही देर में वहां पर लोगों को भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना स्थल पर पहुंचकर एसएसपी उदय शंकर, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा, सीओ सिटी राज कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। दोपहर में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया। कोतवाली नगर प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार राघव ने बताया कि परिजन की ओर से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलकल विभाग में थे कार्यरत

संतोष कुमार ने बताया कि नगर पालिका परिषद के जलकल विभाग में पिता कार्यरत थे। यहां से अपनी ड्यूटी करने के बाद वह आकर झोपड़ी में रहते थे। जबकि हम लोग गांव में बने घर में रहते थे। बृहस्पतिवार की रात को भी वह झोपड़ी में ही रुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed