फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Watchman found dead in gas agency warehouse and his gun stolen in agra

आगरा: गैस एजेंसी के गोदाम में मृत मिला चौकीदार, बंदूक चोरी, पुलिस ने दर्ज नहीं किया मुकदमा

Sun, 12 Dec 2021 07:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Dec 2021 07:26 PM IST
सार

पुलिस ने चौकीदार के शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मौत का कारण हृदयघात आया। लेकिन चौकीदार की बंदूक किसने चोरी की, यह अभी भी सवाल बना हुआ है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा भी दर्ज नहीं किया है। 

विज्ञापन
Watchman found dead in gas agency warehouse and his gun stolen in agra
थाना सदर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र में गैस एजेंसी के गोदाम के कमरे में शुक्रवार को चौकीदार मृत मिला था। पुलिस की जांच में पता चला कि उसकी लाइसेंसी बंदूक चोरी की गई है। हत्या की आशंका पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन रिपोर्ट में मौत का कारण हृदयघात आया। पुलिस ने दो दिन बाद भी बंदूक चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

ताजगंज के विभव नगर निवासी मान सिंह की शिवा गैस एजेंसी है। उनका गोदाम देवरी रोड स्थित रोहता की गढ़ी में है। गोदाम में गांव वीरभान, जगनेर निवासी मान सिंह (65) चौकीदारी करते थे। उनके पास लाइसेंसी बंदूक थी। वह गोदाम में ही बने कमरे में सो जाते थे।
विज्ञापन

फर्श पर पड़ा मिला था शव  
शुक्रवार शाम को गोदाम पर एक ट्रक आया था। चालक जब कमरे में पहुंचा तो मान सिंह फर्श पर पड़े हुए थे। उन्होंने अपने परिचित को जानकारी दी। इससे एजेंसी के मालिक को पता चला। मान सिंह की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पंवार ने बताया कि शनिवार को मान सिंह की बंदूक गायब होने की जानकारी मिली। चौकीदार अपनी बंदूक को कमरे में दरी के नीचे रखते थे। दरी के नीचे से बंदूक गायब थी। कारतूस भी नहीं मिले हैं। 

कमरे में एक गिलास, शराब का पउआ और लोटे में पानी रखा हुआ मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मान सिंह की मौत का कारण हृदयघात से होना आया है। मान सिंह भी शराब पीते थे। आशंका है कि वह शाम को खाना खाने पास के गांव में परचून की दुकान पर गए थे। लौटकर आए तो उनकी बंदूक चोरी हो गई होगी। फिलहाल जांच की जा रही है।

मान सिंह ने लड़ा था प्रधानी का चुनाव
पुलिस को परिजनों ने बताया कि मान सिंह ने कई साल पहले गांव से प्रधानी का चुनाव लड़ा था। मगर, चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव लड़ने के लिए मान सिंह ने जमीन भी बेच दी थी। 15 साल से गोदाम में चौकीदारी करने लगे। वह गोदाम के कमरे में ही सो जाते थे। एक दुकान पर जाकर खाना खा लेते थे। 

दो दिन से दर्ज नहीं हुआ मुकदमा
गैस एजेंसी के गोदाम से चौकीदार की बंदूक चोरी हो गई। पहले आशंका यह जताई जा रही थी कि चौकीदार की हत्या करके बंदूक लूटी गई होगी। मगर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदय घात से मौत होना आया। पुलिस को बंदूक अब तक नहीं मिली है।

 मगर, दो दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। उनसे तहरीर मंगवाई गई है। गोदाम में सीसीटीवी कैमरेनहीं लगे हैं। लाइट का भी इंतजाम नहीं है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed