फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Warning to five officers on poor progress

Agra News: खराब प्रगति पर पांच अधिकारियों को चेतावनी

Fri, 08 Sep 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 08 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Warning to five officers on poor progress
खराब प्रगति पर पांच अधिकारियों को चेतावनी
विज्ञापन


डीएम ने राजस्व कार्यों की समीक्षा कर नाराजगी जताई



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने कर-करेत्तर, राजस्व कार्यों की समीक्षा की। एआईजी स्टांप, खनन निरीक्षक, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, आरसी की वसूली की प्रगति खराब होने पर तहसीलदार घिरोर को चेतावनी दी। कहा कि राजस्व वसूली लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति करें। शत प्रतिशत वसूली नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंशों को गोशालाओं में भेजने, आश्रय स्थलों के रखरखाव में रूचि नहीं ली जा रही है। 15 सितंबर तक छुट्टा गोवंशों को गोशालाओं में भेजने की कार्रवाई करें। 15 सितंबर के बाद संबंधित एसडीएम के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करके प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। संबंंधित अधिशासी अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंंने कहा कि कान्हा गोशाला प्रबंधन समिति का गठन एक सप्ताह में कराएं। एसडीएम अपने क्षेत्र में पांच पांच अस्थायी गो आश्रय स्थल निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर खंड विकास अधिकारियों को उपलब्ध कराएं। अधिशासी अधिकारी पशुओं को छोडने पर जुर्माने का निर्धारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, अंजली सिंह, गोपाल शर्मा, योगेंद्र कुमार, अवनीश कुमार, राजस्व अधिकारी आरएन वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सैयद सानिया सोनम एजाज, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव, जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed