फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ward members opposed the committee constituted

गठन कर लाई गई समिति का वार्ड सदस्यों ने किया विरोध

Tue, 22 Jun 2021 07:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
Ward members opposed the committee constituted
टूंडला में विस्तार की गयी कार्यकारिणी में चुने गये पदाधिकारी - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। गांव चुल्हावली के सचिवालय में मंगलवार को समितियों के गठन के लिए एक बैठक हुई। बैठक में पंचायत सचिव द्वारा स्वयं ही समिति का गठन कर लेने का विरोध हुआ। आरोप है कि पंचायत सचिव धमकी देते हुए बैठक छोड़कर चले गए। मामले में वार्ड सदस्यों ने जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत कराया है।
विज्ञापन

मामला ग्राम पंचायत चुल्हावली का है। ग्राम पंचायत के विकास के लिए समिति का गठन किया जाना था। इसके लिए मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वार्ड सदस्य आदि मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान वहां पंचायत सचिव रामशंकर पहुंचे और उन्होंने पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाते हुए वर्तमान प्रधान तथा पूर्व प्रधान से साठगांठ कर पूर्व में समिति तैयार कर सभी सदस्यों से संबंधित रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने का दबाव डाला।
विज्ञापन

जब सदस्यों ने विरोध किया गया तो इससे नाराज होकर पंचायत सचिव रामशंकर ने धमकी दी कि अब कोई समिति नहीं बनेगी वे स्वयं गठन कर लेंगे और वहां से भाग गये। वार्ड सदस्यों ने पारदर्शिता के आधार पर समितियों का निर्माण कराने व पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई कराने के लिए जिलाधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग करने वालों में विनोद कुमार सदस्य वार्ड नंबर-10, आशु सोलंकी, सदस्य वार्ड नंबर-5, ललिता देवी सदस्य वार्ड-8, गीता कुमार सदस्य वार्ड-14, प्रेमवती सदस्य वार्ड-06, गुड्डी देवी सदस्य वार्ड-10, त्रिवेणीदेवी सदस्य वार्ड-12 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed