फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ward boy found guilty, sword of action hanging over head

Agra News: वार्डबॉय दोषी, कार्रवाई की तलवार लटकी

Thu, 22 May 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 22 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ward boy found guilty, sword of action hanging over head
मैनपुरी। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के मामले में जांच पूरी हो गई है। तीन सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय उझैया फकीरपुर में तैनात वार्डबॉय ओम बहादुर, निवासी नई बस्ती देवपुरा को ठगी का दोषी पाया है। समिति की रिपोर्ट के बाद ओम बहादुर पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। ग्राम चिर्रा निवासी प्रभाष सिंह ने डीएम अंजनी कुमार सिंह से शिकायत की थी कि वार्डबॉय ओम बहादुर ने उन्हें विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी की है। डीएम ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए यूनानी अधिकारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। यूनानी अधिकारी डॉ. सरिता सिंह ने पहले डॉ. श्वेता वैश्य की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। इस समिति ने 8 अप्रैल को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी, लेकिन यूनानी अधिकारी ने इसे पर्याप्त नहीं माना और पुनः जांच के लिए एक दूसरी समिति का गठन किया। दूसरी समिति में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय हिन्दूपुर के चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ यादव को अध्यक्ष बनाया गया, जबकि मीठेपुर के चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार और लेखराजपुर की डॉ. रमा पाल को सदस्य नामित किया गया। इस दूसरी समिति ने अपनी जांच पूरी कर 21 मई को यूनानी अधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी है। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में ओम बहादुर पर कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की है। यूनानी अधिकारी डाॅ. सरिता सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट के आधार पर जल्द निलंबन का पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed