फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   War in Israel 18 artisans from Mathura are working amid air strikes tell the situation

Israel War: इस्राइल में जंग...हवाई हमलों के बीच मथुरा के 18 कारीगर कर रहे काम, बताए हालात

Wed, 09 Oct 2024 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 09 Oct 2024 10:11 AM IST
सार

इस्राइल में चल रहे युद्ध के बीच मथुरा के 18 कारीगर वहां काम कर रहे हैं। हालांकि इस्राइल पर हमले की खबर आती है तो मथुरा में इन मजूदरों के परिवारों की दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं।
 

विज्ञापन
War in Israel 18 artisans from Mathura are working amid air strikes tell the situation
इस्राइल-ईरान युद्ध - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल में मिसाइल और हवाई हमलों के बीच मथुरा के लाल अपने काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। सोमवार को इस्राइल के कुछ हिस्सों में हमले हुए। जिले के सभी कारीगर पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


युद्ध के हालातों के बीच इस्राइल में दहशत का माहौल है। उधर इस्राइल पर हमले की खबर आती है तो मथुरा में उन परिवारों के दिल धड़क जाते हैं। जिनके लाल इस्राइल में नौकरी कर रहे हैं। इस्राइल के मौजूदा हालातों से स्थानीय निवासियों के साथ जिले के 18 कारीगर भी परेशान हैं। लक्ष्मी नगर निवासी रवि शर्मा अपने भाई राहुल शर्मा के साथ इस्राइल में स्टील फिक्सर का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में रवि शर्मा ने इस्राइल पर लगातार हमले होने की जानकारी दी। बताया कि सोमवार को भी इस्राइल पर हमला हुई है। उन्होंने बताया कि वो और उनका भाई पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी तरह की परेशानी नहीं है। रवि ने बताया कि मथुरा के रहने वाले अन्य कारीगर भी उनके संपर्क में हैं। उनकी कई लोगों से बात भी हुई है। सभी ने उन्हें पूरी तरह सुरक्षित होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि ने बताया कि इस्राइल सरकार भी भारतीय कारीगरों की सुरक्षा के लिए गंभीर है। भारतीय दूतावास के अधिकारी भी लगातार उन लोगों के संपर्क में हैं। दूतावास अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया है कि अगर हालात ज्यादा बिगड़े तो उन्हें सुरक्षित स्वदेश वापस बुला लिया जाएगा। किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed