{"_id":"69b1dc66a182c72e0608be4d","slug":"waqf-property-sold-by-tenants-fir-lodged-agra-news-c-364-1-ag11019-126266-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किराएदारों ने बेच दी वक्फ की संपत्ति, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किराएदारों ने बेच दी वक्फ की संपत्ति, प्राथमिकी दर्ज
Thu, 12 Mar 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
आगरा। थाना लोहामंडी क्षेत्र स्थित खातीपाड़ा में बाड़े वाली मस्जिद के पास स्थित वक्फ की संपत्ति को किराएदारों ने बेच दिया। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के मुतवल्ली और वक्फ निरीक्षक दिलशाद खान की शिकायत पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। दिलशाद खान का आरोप है कि खातीपाड़ा में वक्फ की संपत्ति को रजिया बेगम ने नईमुद्दीन कुरैशी उर्फ नम्मो को अवैध रूप से बेच दिया। इस मामले में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के आदेश पर जिलाधिकारी को पत्र भेजकर संपत्ति की रिकवरी का भी अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन