फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wanted for attempted murder arrested in encounter

Agra News: त्योहारों पर यात्रियों के लिए रेलवे शुरू करेगा पूजा स्पेशल ट्रेनें

Sun, 05 Nov 2023 01:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 05 Nov 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Wanted for attempted murder arrested in encounter
कासगंज। त्योहार के मौके पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे पूजा विशेष गाड़ियों का संचालन 7 नवंबर से शुरू करेगा। 05306/05305 लालकुआं-कानपुर एवं अनवरगंज-लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन लालकुआं से 7 नवंबर से 29 दिसंबर तक किया जाएगा। यह गाड़ी प्रत्येक मगंलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी। कानपुर अनवरगंज से 8 नवंबर से 30 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार, बृहस्पतिवार, शनिवार एवं सोमवार को 31 फेरों के लिए किया जाएगा। ट्रेनों की समय सारिणी भी निर्धारित की गई है।इज्जतनगर मंडल रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 05306 लालकुआं-कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक विशेष गाड़ी 7 नवंबर से लालकुआं से 22:00 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 22:25 बजे, बहेड़ी से 22:42 बजे, भोजीपुरा से 23:10 बजे, इज्जतनगर से 23:27 बजे, बरेली सिटी से 23:45 बजे, दूसरे दिन बरेली जं. से 00:06 बजे, बदायूं से 01:00 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से 01:42 बजे, कासगंज से 02:40 बजे, कायमगंज से 03:40 बजे, फर्रुखाबाद से 04:20 बजे, फतेहगढ़ से 04:37 बजे तथा कन्नौज से 05:20 बजे छूटकर कानपुर अनवरगंज 07:10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी यात्रा में 05305 कानपुर अनवरगंज-लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी 8 नवंबर से कानपुर अनवरगंज से 08:55 बजे प्रस्थान कर कन्नौज से 09:07 बजे, फतेहगढ़ से 11:18 बजे, फर्रुखाबाद से 11:40 बजे, कायमगंज से 12:07 बजे, कासगंज से 13:55 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से 14:12 बजे, बदायूं से 14:50 बजे, बरेली जंक्शन से 15:35 बजे, इज्जतनगर से 16:08 बजे, किच्छा से 17:16 बजे छूटकर लालकुआं 18:00 बजे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इसमें कुल 18 कोच रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed