फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wanted ex panchayat member and pradhan arrested

वांछित पूर्व जिला पंचायत सदस्य व प्रधान गिरफ्तार

Thu, 05 May 2022 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
wanted ex panchayat member and pradhan arrested
वांछित पूर्व जिला पंचायत सदस्य व प्रधान गिरफ्तार
विज्ञापन

बेवर। जानलेवा हमला के एक मामले में वांछित चल रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्व प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि गांव बझेरा निवासी प्रधान प्रतिनिधि मोनू ने जनवरी माह में चंदपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप प्रताप उर्फ छोटे और पूर्व प्रधान सूर्य प्रताप उर्फ सोनू के खिलाफ जानलेवा हमला का मामला दर्ज कराया था। बुधवार की रात एक सूचना पर दोनों आरोपियों को इटावा रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। बृहस्पतिवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। संवाद
झगड़ा कर रहे तीन लोग गिरफ्तार
कुरावली। गांव हाफिजपुर में खेत में बकरी चले जाने के विवाद में झगड़ा कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक भोलू सिंह ने बताया कि विवाद की सूचना पर पर सुलेमान, इस्लाम और अंकित को झगड़ा करते पकड़ा। तीनों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान कर एसडीएम न्यायालय भेजा गया। संवाद
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच लोग घायल
कुरावली। थाना क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। हादसों में घायल दिलीप कुमार, मंजू देवी, ऋषभ निवासी गांव आठपुरा, कीर्ति निवासी मोहल्ला सुजरई, छोटू निवासी उमरी सिरसागंज फिरोजाबाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed