{"_id":"59c8d4de4f1c1b8f688b6757","slug":"wall-collapsed-in-durga-puja-pandal-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" देवी के भजनों पर झूम रहे थे भक्त, अचानक गिरी दीवार और मची चीखपुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी के भजनों पर झूम रहे थे भक्त, अचानक गिरी दीवार और मची चीखपुकार
ब्यूरो/अमर उजाला शमसाबाद (आगरा)
Updated Mon, 25 Sep 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
दीवार गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में शमसाबाद कस्बे के मोहल्ला गोपालपुरा में सोमनाथ मन्दिर पर सजाए गए दुर्गा पंडाल में रविवार की रात भजन कीर्तन के दौरान दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर 18 लोग घायल हो गए। चीखपुकार सुन मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना रात लगभग 10 बजे की है। मन्दिर के पास बनी दीवार के पास लोग बैठे श्रद्धालु भजन कीर्तन सुन रहे थे। तभी अचानक उनके दीवार गिर गयी। मलबे में 18 लोग दब गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गयी। यह देख आसपास के लोग पहुंच गए।
उन्होंने मलबे को हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सोमनाथ मन्दिर के पास सजाए गए दुर्गा पंडाल में आरती हो रही थी। इसके साथ ही भक्तों की सजाई झांकी भी निकाली जा रही थी। तभी वहां बनी दीवार में निकली स्लिप पर बैठे लोग भी यह सब देख रहे थे।

अचानक गिरी दीवार
अचानक स्लिप सहित दीवार उनके ऊपर गिर गई। इससे घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत ही मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया। समाजसेवी अवनीश कांत गुप्ता ने लोगों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घायलों में ऋषि कुमार, मानव, निखिल, माया, रश्मि, सोनम, जय, विक्की, राजकुमार, सोनिया, निर्मल, सुनीता आदि 18 लोग शामिल हैं। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।